Day: September 29, 2020

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में बज गया जंग-ए-ऐलान का बिगुल, चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का किया ऐलान, 3 नवंबर को होंगे उपचुनाव, 28 सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव, 9 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना और 16 अक्टूबर को होगी नामांकन की अंतिम तिथि, 10 नवंबर को आएंगे उपचुनाव के नतीजे, कांग्रेस उतार चुकी है 24 उम्मीदवार जबकि बीजेपी की ओर से सूची आनी शेष, छत्तीसगढ़, हरियाणा व तेलंगाना की एक-एक, झारखंड, कर्नाटक, ​मणिपुर, नागालैंड, ओडिसा की दो-दो, यूपी की 7 और गुजरात की 8 वि.स. सीटों पर ही इसी तारीख को होगा उपचुनाव और 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Read More »
Nagar Nigam Chunav

राजस्थान: नगर निगम चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तय समय पर ही होंगे नगर निगम के चुनाव, 31 अक्टूबर तक ही होंगे जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम के चुनाव, हाईकोर्ट ने खारिज की राज्य सरकार की चुनाव टालने की अपील, कोरोना संकट का हवाला देकर राज्य सरकार ने मांगी थी मार्च, 2021 तक की मोहल्लत, दायर की थी जनहित याचिका लेकिन हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, 31 अक्टूबर तक चुनाव कराने के दिए आदेश

Read More »
Uddhav Chandrakant 1

अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दिए महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के संकेत- महाराष्ट्र की बड़ी सियासी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत की मुलाकात को लेकर अब बीजेपी का आया बड़ा बयान, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दिए सत्ता परिवर्तन के संकेत, कहा- ‘जब अलग-अलग पार्टी के दो बड़े नेता मिलते हैं तो चर्चा राजनीतिक होती है, अगर वे दो घंटे से अधिक समय तक बैठक करते हैं तो जाहिर सी बात है कि वे चाय-बिस्कुट की चर्चा नहीं करेंगे,’ हालांकि पाटिल ने यह भी कहा कि बैठक में नहीं हुआ किसी तरह का कोई फैसला

Read More »
Rahul Gandhi

कृषि ​कानून पर किसानों से आज बात करेंगे राहुल गांधी, जानेंगे किसानों की बिल पर राय, कृषि बिलों के कानून बनने के बाद देशभर में हो विरोध, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हो रहा उग्र विरोध, विरोध की तपन राजधानी दिल्ली तक पहुंची, कल कांग्रेस ने ट्रैक्टर फूंककर जताया था कृषि कानूनों पर विरोध

Read More »
Athavale On Sena Bjp 202009496060

शिवसेना बीजेपी के साथ मिलकर बनाए महाराष्ट्र में सरकार या राकांपा हो जाए एनडीए में शामिल- अठावले: हाल ही में हुई फडणवीस-राउत की मुलाकात के बाद राजनीतिक कयासों का दौर हुआ तेज, अब मोदी सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने दी शिवसेना को सलाह, महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की सलाह, अठावले ने सुझाया सरकार चलाने का फॉर्मूला भी, कहा- अगले एक साल तक मुख्यमंत्री रहें उद्धव ठाकरे फिर फडणवीस बन जाएं मुख्यमंत्री, और अगर शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हो जाना चाहिए शामिल’, अठावले के बयान के बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार हुआ गर्म

Read More »
Rajasthan High Court 2344038 835x547 M

एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में कोरोना का इलाज क्यों नहीं किया जा रहा है- राजस्थान हाईकोर्ट: एक जनहित याचिका पर आदेश देते हुए हाइकोर्ट ने किया सवाल, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और एसएमएस अधीक्षक को नोटिस जारी कर पूछा सवाल, कोरोना मरीजों के लिए बेड उपलब्ध कराने के लिए क्या किया जा रहा है? साथ ही एसएमएस अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में कोरोना का इलाज क्यों नहीं किया जा रहा है? मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ ने दिए आदेश, मोहन सिंह की जनहित याचिका (PIL) पर खंडपीठ ने दिए आदेश

Read More »