Day: September 28, 2020

Lovely Anand Join Rjd

बिहार चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा सियासी उलटफेर, राजद में शामिल हुईं जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, पिछले लोकसभा चुनाव में किया था नीतीश कुमार के लिए प्रचार, अब लगाया धोखे का आरोप, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने लवली को दिलाई पार्टी की सदस्यता, तेजस्वी यादव के साथ मिलकर किया सरकार बनाने का दावा, 1994 में वैशाली सीट पर हुए संसदीय उप चुनाव में की जीत हासिल, बाद में कांग्रेस में हो गईं शामिल, टिकट नहीं मिला तो सपा के टिकट पर 2014 में लड़ा आम चुनाव लेकिन हारी, बाद में ​जीतनराम मांझी की पार्टी में भी हुईं शामिल, गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं लवली के पति आनंद मोहन सिंह, 1990 में विधायक और उसके बाद दो बार सांसद रह चुके हैं बाहुबली नेता आनंद मोहन

Read More »
Img 20200928 Wa0126

मॉडल स्कूल के विभिन्न पदों पर हुए इंटरव्यू के परिणामों को जारी नहीं करने का मामला: अखिल राज0 राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत जालोर जिला अध्यक्ष डॉ रनजीत मीणा ने लिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र, कहा- इंटरव्यू के तीन महीने बीतने के बाद भी RCSE नहीं कर रही परिणाम जारी, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों के विभिन्न पदों के लिए हुए थे इंटरव्यू, 21 से 27 जून तक 174 मॉडल स्कूलों के 1300 पदों के लिए हुए थे ऑनलाइन इंटरव्यू, अब नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह हुआ सक्रिय, कुछ आवेदकों के पास आए फोन, कुछ ले-देकर पोस्टिंग करवाने का दिया जा रहा लालच, ऐसे में अब RCSE की मंशा पर भी उठ रहे सवाल, मॉडल स्कूल में शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाने के लिए RCSE समय समय पर आयोजित करवाती है इस तरह के इंटरव्यू

Read More »
Capt Amrinder Singh Punjab

कृषि विधायकों पर राष्ट्रपति को मंजूरी को कैप्टन अमरिंदर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, केंद्र के नए कानूनों को टालने के लिए कानूनी विकल्प खोज रही पंजाब सरकार, कानूनों के मौजूदा स्वरूप को बताया पंजाब कृषि को बबार्द करने का तरीका, बोले पंजाब मुख्यमंत्री ‘कीमतों से समझौता किए बिना किसानों का एक एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब सरकार’

Read More »
Panchayatiraj Election 2020

राजस्थान: 3861 ग्राम पंचायतों में पहले चरण का मतदान आज, 947 सरपंच पदों के लिए वोटिंग जारी, अब तक 35 फीसदी हो चुका मतदान, 31 लाख से ज्यादा लोग कर रहे अपने मत का इस्तेमाल, शाम 5:30 बजे तक डाले जा सकेंगे वोट, सेंटरों पर की गई सैनेटाइजेशन और मास्क की व्यवस्था

Read More »
Payal Ghosh

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर अनशन करेंगी पायल घोष, अनुराग पर पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज पायल आज जाएंगी वर्सोवा थाने, एक्ट्रेस पायल घोष ने पिछले दिनों अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, दर्ज कराया था मामला, अब कर रही गिरफ्तारी की मांग, गिरफ्तारी न होने पर अनशन की धमकी, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले से मुलाकात भी करेंगे पायल, अनुराग कश्यप को लेकर 5 साल बाद चुप्पी तोड़ी है पायल घोष ने, 22 सिंतबर को दर्ज कराया था मामला, मुंबई पुलिस के रवैये पर पायल ने उठाए सवाल, लापरवाही के लगाए आरोप, अनुराग ने आरोपों से किया इनकार, पायल और अनुराग के समर्थन में दो खेमों में बंटा बॉलीवुड

Read More »
Protest On Agriculture Bills

कृषि कानूनों पर किसानों का प्रदर्शन जारी, कांग्रेसियों ने दिल्‍ली में ट्रैक्टर फूंका, पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में, श्रद्धांजलि देकर कृषि कानून के खिलाफ धरने पर बैठे, पंजाब कांग्रेस के नेता और राज्य सरकार में मंत्री भी धरने पर बैठे, कर्नाटक में किसानों ने बुलाया स्वैच्छिक बंद, तमिलनाडू में डीएमके के एमके स्टालिन कृषि कानून के खिलाफ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे, राजधानी दिल्ली में राजपथ के पास कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, ट्रैक्‍टर जलाया, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयक बिलों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर चुके हस्ताक्षर, अब ये बिल बन चुके हैं कानून

Read More »
Img 20200928 092929

बेरोजगारी के मुद्दे पर RJD के तेजस्वी यादव को BJP के तेजस्वी सूर्य ने दिया जवाब, कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में किसी भी अन्य सरकार की तुलना में अधिक रोजगार के अवसर किए हैं पैदा, बेरोजगारी की बात करने वाले बिहार के इन राजवंशों और राजकुमारों ने अपने जीवन में कभी एक दिन भी नहीं किया है काम, वे आपका पहला चेक प्राप्त करने की खुशी को नहीं समझते, बेरोजगारी के दर्द को केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ही समझते हैं,’ तेजस्वी सूर्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बनाया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूर्य आज से सम्भालेंगे बिहार में चुनावी मोर्चा

Read More »
Tejashwi Yadav 1

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजस्वी यादव ने का बेरोजगारी को लेकर बड़ा एलान, 10 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी और 50 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, यादव ने कहा- राजद की सरकार बनने पर पहले दस्तखत से 10 लाख युवाओं व बेरोजगारों के सरकारी नौकरी का मार्ग होगा प्रशस्त, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह, पथ, भवन इत्यादि तमाम विभागों के माध्यम से पारदर्शी और भ्रष्टाचार रहित निश्चित समय सीमा में पूरी प्रक्रिया को पूर्ण कर की जाएगी सुनिश्चित

Read More »