Day: September 17, 2020

अब राजेंद्र राठौड़ ने संयम लोढ़ा को बताया ‘नकारा’: विधायक संयम लोढ़ा के गजेन्द्र सिंह शेखावत पर किए पलटवार पर राजेंन्द्र राठौड़ ने फिर किया वार, कहा- ‘प्रदेश में आपसी अंतर्कलह से डगमगाई जिस कांग्रेस सरकार को बचाने में आपकी अहम भूमिका रही, उस कांग्रेस पार्टी ने आपको एक दो बार नहीं कई बार किया टिकट से महरूम, ऐसे नकारा आदमी द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी किया जाना बेहद शर्मनाक’, दरअसल गजेंद्र सिंह के गहलोत सरकार पर ‘नकारा-निकम्मा पार्ट-2’ वाले बयान को लेकर संयम लोढ़ा ने अमित शाह पर किया था पलटवार

Read More »

बीजेपी के लिए दुखद खबर, सांसद अशोक गास्ती का निधन, राज्यसभा सांसद और कर्नाटक बीजेपी के नेता थे अशोक गास्ती, कोरोना संक्रमण के चलते 2 सितंबर को बेंगलुरु में कराया था भर्ती, कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप कार्य करने वाले अशोक गास्ती ने 22 जुलाई को ली थी राज्यसभा सांसद की शपथ, 18 साल की उम्र में ज्वॉइन की थी बीजेपी, कर्नाटक बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके थे गास्ती

Read More »
Beniwal And Kirodi And Modi

हनुमान बेनीवाल और डॉ.किरोड़ी मीणा ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, बोले रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल- आपकी कार्यशैली, दूरदर्शी योजनाओं व काम के प्रति समर्पण से देश हर दृष्टि से बने आत्मनिर्भर, आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की करता हूं ईश्वर से कामना, बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने भी दी पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं, बोले किरोड़ी- भारत और भारतीयों के मान-सम्मान में अपूर्व-अभिवृद्धि करने वाले हमारे यशोमय प्रधानमंत्री को 70वें जन्मदिन पर अनेकानेक शुभाभिनन्दन, भगवान आपको प्रदान करें दीर्घायुष्य एवं आरोग्य, जिससे आप कर सकें माता भारती की सतत सेवा

Read More »
Rajnath Singh

‘सैन्य सुरक्षा को लेकर किसी के मन में कोई शक न रहे- राजनाथ सिंह’, राज्यसभा में बोले केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ- चीन की कथनी और करनी में अंतर, मई में गल्वान घाटी में चीन ने बाधा डाली, चीनी सेना की हरकतों से झड़प की नौबत आई, 15 मई को भारतीय सेना ने चीन को काफी नुकसान पहुंचाया, जवानों ने देश के सम्मान में शहादत दी, 29-30 अगस्त को भी चीन ने उकसाने की कोशिश में की सैन्य कार्रवाई, स्थिति बदलने की कोशिश लेकिन भारतीय सेना ने दिया, सीमा पर भारी तादात में चीनी सेना तैनात इसलिए भारत ने भी सेना की तैनाती की, चीन समझौते पर कायम नहीं, अगर चीन समझौता तोड़ता है तो भारतीय सेना पीछे नहीं हटेगी, राष्ट्र की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता, हालांकि चीन भारतीय सीमा में घुसा या नहीं…सवाल अभी भी बरकरार

Read More »
Shivraj Singh And Scindia Wish To Modi

मध्यप्रदेश: शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की स्वच्छता, गरीबों की सेवा आदि माध्यमों से पीएम मोदी को जन्मदिवस का उपहार देने की अपील, पोषक महोत्सव की शुरुआत करने का ऐलान, सिंधिया ने पीएम मोदी केा बताया यशस्वी प्रधानमंत्री, बोले सिंधिया— आपने अपने संकल्पित नेतृत्व, विचारशील और बुद्धिमत्ता के साथ स्थापित किया है सम्पूर्ण विश्व में भारत का कीर्तिमान, जीवन शक्ति, ज्ञान, और स्वास्थ्य से भरा होने की करता हूं कामना

Read More »
Rajasthan Bjp

राजस्थान बीजेपी के दिग्गजों ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पीएम मोदी को बताया महानायक और देश का यशस्वी प्रधानमंत्री, बोले पूनियां- साधारण चाय बेचने वाले का मोदीमय भारत और भारतमय मोदी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिवस की बधाई, उत्तरम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की की कामना, कहा- आपके कुशल नेतृत्व में आकाश की अनंत ऊंचाइयों को स्पर्श करता रहे भारत का सम्मान, बोले राजेंद्र राठौड़- एक तपस्वी की भांति राष्ट्र की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक देशवासी, एक जनप्रतिनिधि व एक कार्यकर्ता के रूप में जनसेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात

Read More »
Img 20200917 114121

गजेन्द्र सिंह शेखावत के ‘नकारा-निकम्मा पार्ट-2’ वाले बयान पर विधायक संयम लोढ़ा का जबरदस्त पलटवार, कहा- ‘राजस्थान सरकार गिराने के खेल में फ़िल्म नाकारा निकम्मा पार्ट-1 के मुख्य किरदार केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं राजेंद्र राठौड़ थे, अब ये बताएं कि फ़िल्म नाकारा-निकम्मा पार्ट-2 के लिये मोटा भाई ने किसका चुनाव किया है ?,’ संयम लोढ़ा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी

Read More »
Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी आए कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर खुद दी जानकारी, गड़करी ने कहा- मैं महसूस कर रहा था कमजोरी, डॉक्टर से परामर्श के बाद कराया कोरोना टेस्ट जिसकी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मैंने खुद को कर लिया है अलग, अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को सावधानी बरतने और हेल्थ प्रोटोकोल की पालना करने की दी सलाह

Read More »
Modi

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस के दोनों नेताओं ने की पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना, प्रधानमंत्री मोदी मना रहे अपना 70वां जन्मदिवस

Read More »