



Day: September 8, 2020


एक दर्जन विधायकों ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, पायलट समर्थक विधायकों ने बनाई दूरी: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आज एक दर्जन विधायकों ने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात, नागौर और झुंझुनूं क्षेत्र के 9 विधायकों ने एक साथ सीएम गहलोत को बताई लाचार शिक्षकों की व्यथा, कहा- ‘पौने दो साल से पीड़ित हैं नागौर और झुंझुनूं क्षेत्र के शिक्षक, आचार संहिता के कारण नहीं हो सके ट्रांसफर,’ विधायकों ने सामूहिक रूप से कहा मुख्यमंत्री से कहा- क्षेत्र में जवाब देना अब हो रहा है मुश्किल, कार्यकर्ताओं में बढ़ रहा है असंतोष, ऐसे में इन दोनों जिलों में खोले जाएं ट्रांसफर,’ इस दौरान इन्हीं दोनों क्षेत्रों से आने वाले तीन विधायकों ने बनाई दूरी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, ब्रजेन्द्र ओला नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, तीनों विधायक हैं सचिन पायलट समर्थक, ऐसे में एक बार फिर अटकलों का बाजार हुआ गर्म, इन 9 विधायकों के अलावा विधायक जौहरी लाल मीणा, राम नारायण मीणा और बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा ने भी की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात
8 Sep 2020
Read More »


राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: शिक्षा संकुल में हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने लिए कई अहम फैसले, लंबे समय से रीट परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों का अब खत्म होगा इंतजार, मंत्री डोटासरा ने समस्त प्रक्रिया तत्काल पूरी कर परीक्षा की तिथि घोषित करने के दिए निर्देश, रीट परीक्षा में एक ही पेपर रखने और एनसीटी के पाठ्यक्रम अनुसार परीक्षाएं करवाने के दिए निर्देश, वहीं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी भी दे सकेंगे रीट परीक्षा, इसके साथ ही कम्प्यूटर शिक्षकों का पृथक कैडर बनाए जाने के भी दिए निर्देश, प्रबोधक पद को वरिष्ठ प्रबोधक पद में पदोन्नत किए जाने के सम्बन्ध में दिए निर्देश, वहीं सरकारी स्कूलों की पोशाक में भी परिवर्तन करने के संबध में डोटासरा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
8 Sep 2020
Read More »

बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण और हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी महिपाल मदेरणा को सशर्त मिली जमानत, मदेरणा को कैंसर के बाद इलाज के लिए मिली जमानत, अब पुलिस गार्ड के साथ इलाज के लिए जा सकेंगे जयपुर, जोधपुर हाइकोर्ट से मदेरणा को मिली जमानत, वर्तमान ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा के पिता और पूर्व मंत्री हैं महिपाल मदेरणा
8 Sep 2020
Read More »


सचिन पायलट ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का एक बार फिर जताया आभार, कहा- रक्तदान करने के लिए कल इतनी बड़ी संख्या में आने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद, यह एक नेक इशारा कोविद -19 के खिलाफ हमारी लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए अस्पतालों और ब्लड बैंकों को रक्त की आवश्यकता पर सहायता प्रदान करेगा, आप लोगों के इस स्नेह और आशीर्वाद से मैं विनम्र महसूस कर रहा हूं
8 Sep 2020
Read More »



शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में निशुल्क होगी कोरोना जांच, शिवराज कैबिनेट बैठक में निशुल्क कोरोना टेस्ट के फैसले पर लगी मुहर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुद की पुष्टि, फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाने पर किया जा रहा विचार, आक्सीजन की व्यवस्थाओं के लिए अन्य राज्यों से हो रही बातचीत
8 Sep 2020
Read More »


