



Day: September 5, 2020



यूपी: आजम खान पर एक और शिकंजा, लखनऊ-गाजियाबाद में हज हाउस के निर्माण की होगी जांच, यूपी सरकार ने लिया बतौर मंत्री आजम खान के कार्यकाल में अल्पसंख्यक विभाग में हुए कामों की जांच कराने का फैसला, आजम खान के द्वारा बनवाए गए गाजियाबाद और लखनऊ हज हाउस के निर्माण कार्यों में पाई गईं गड़बड़ियां, कार्यों की जांच एसआईटी से कराने के आदेश, सरकार की इस जांच के बाद मुश्किल में पड़ सकते हैं आजम खान
5 Sep 2020
Read More »

बिहार: नीतीश कुमार के दलित कार्ड पर बोलीं मायावती- बहकावे में न आएं, प्रलोभन देकर दलित और आदिवासी वोट के जुगाड़ में लगे होने का आरोप, मायावती ने ट्वीट किया, ‘बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फिर एससी/एसटी वर्ग के लोगों को अनेक प्रलोभन/आश्वासन आदि देकर उनके वोट के जुगाड़ में है वर्तमान सरकार, अपने पूरे शासनकाल में इन्होंने इन वर्गों की घोर अनदेखी/उपेक्षा की व कुंभकरण की नींद सोते रहे, जिसके हिसाब-किताब का अब है समय’
5 Sep 2020
Read More »


सचिन पायलट ने शिक्षक दिवस पर डॉ राधाकृष्णन को किया नमन वहीं मदर को दी श्रद्धांजलि: पायलट ने कहा- ‘भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ, शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के उपलक्ष्य में राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर शिक्षा एवं संस्कारों का बोध कराने वाले समस्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं, शिक्षक समाज के पथ-प्रदर्शक एवं मजबूत स्तम्भ होते हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं,’ वहीं मदर टेरेसा को याद करते हुए बोले पायलट- स्नेह, त्याग, सेवा, करुणा एवं ममता की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, मदर टेरेसा जी ने अपना संपूर्ण जीवन परोपकार एवं मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया था
5 Sep 2020
Read More »

मुख्यमंत्री गहलोत ने शिक्षक दिवस की दी शुभकामनाएं, मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर किया नमन: कहा- ‘सभी लोगों को #TeachersDay पर बधाई और शुभकामनाएं, हमारे शिक्षक छात्रों के लिए युवा मन और ज्ञान और ज्ञान प्रदान करके राष्ट्र की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, हम हमेशा अपने शिक्षकों के ऋणी रहते हैं,’ वहीं मदर टेरेसा को याद करते हुए बोले गहलोत- ‘मदर टेरेसा को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि, उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब, बेसहारा और बीमार लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया, गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए उसकी निस्वार्थ सेवा, समर्पण और करुणा हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी,’ वहीं #InternationalDayofCharity पर दिया सन्देश, कहा- आइए हम इस संदेश पर जोर दें कि निस्वार्थ भाव से हम सभी को खेती करनी चाहिए, हम अपना समय, पैसा या सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, दयालुता का कोई भी कार्य एक बंधन है जो लोगों को एकजुट करता है, एक समाज जो दान करता है वह वास्तव में एक लचीला और समावेशी है
5 Sep 2020
Read More »



