Day: September 1, 2020

Haryana

हरियाणाः अनलॉक-4 का पहला दिन, फतेहाबाद में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत, मेदांता में थे भर्ती, 28 अगस्त को सिंगला और उनका बेटा मिले थे कोरोना पॉजिटिव, जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा और पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल भी हैं कोरोना संक्रमित, प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा पहुंचा 65 हजार के पास, अभी तक प्रदेश में कोरोना की वजह से 682 मरीजों की हो चुकी है मौत

Read More »
Dr Kafeel Khan

रिहा हुए डॉ.कफील खान, प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरा, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कफील खान पर लगे रासुका को भी हटाया, CAA और NRC के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था कफील खान पर, यूपी सरकार ने लगाया डॉक्टर पर रासुका, पिछले 7 महीनों से जेल में बंद थे कफील खान, फैसले को परिवार की ओर से दी गई अदालत में चुनौती, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए रासुका हटाकर दिया डॉ.कफील खान की रिहाई का आदेश

Read More »
Ramnath Kovidn

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सियासत के शिखर पुरूष प्रणब दा को आज दी जा रही आखिरी विदाई, दोपहर 12 बजे तक प्रणब दा के सरकारी आवास पर पार्थिव शरीर के हो सकेंगे अंतिम दर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे, फेफड़े में संक्रमण की वजह से सोमवार शाम दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुआ था निधन, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के सम्मान में 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा

Read More »
Actu Corona Web 1

कोरोना अपडेट राजस्थान: फिर बना नए संक्रमितों का नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1466 नए कोरोना मरीज आए सामने, 13 की हुई मौत, मौतों का आंकड़ा 1056 तक पहुंचा तो कुल मरीजों की संख्या हुई 81,693, एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार के करीब, बीते 10 घंटों में 650 से अधिक मरीजों की पुष्टि, प्रदेश की राजधानी जयपुर में कुल मरीजों की संख्या हुई 10,791 तो जोधपुर 12 हजार के पार, जयपुर में चार हजार एक्टिव मरीज तो 275 ने गंवाई जान, जोधपुर-कोटा में दो हजार एक्टिव कोरोना मरीज तो अलवर भी एक हजार के पार, भीलवाड़ा में 345 कोरोना मरीज मौजूद

Read More »

बीजेपी ने अपने हल्ला-बोल कार्यक्रमों में किया बदलाव, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन और राजकीय शोक के चलते किया बदलाव, प्रणब दा के निधन पर देशभर में 7 दिवसीय राजकीय शोक, इसके चलते 2 सितम्बर और 4 सितम्बर को हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन कार्यक्रमों में किया गया बदलाव, अब 8 सितम्बर को होंगे ये सभी कार्यक्रम, 8 सितम्बर को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगी बीजेपी, कांग्रेस सरकार की नीतियों पर बीजेपी की ओर से हो रहा हल्ला बोल

Read More »
Ajay Maken

कांग्रेस का फीडबैक कार्यक्रम ‘संवाद’ हुआ स्थगित, राजस्थान के प्रभारी अजय माकन लौटेंगे दिल्ली, आज जयपुर और कल अजमेर संभाग में प्रस्तावित था फीडबैक कार्यक्रम, सात दिवसीय राजकीय शोक के कारण संभाग वार फीडबैक कार्यक्रम हुआ स्थगित, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के निधन पर घोषित किया गया है सात दिवसीय राजकीय शोक, कल शाम हुआ था निधन, अब 8 सितंबर को जयपुर और 9 को अजमेर संभाग का होगा फीडबैक कार्यक्रम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने टवीट कर दी जानकारी

Read More »