Day: August 30, 2020

Rajsthan1 1597322208

सचिन पायलट अपने सभी समर्थक विधायकों के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ भी मुख्यमंत्री आवास पर हैं मौजूद, अजय माकन के सम्मान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रखा है रात्रिभोज, रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे सभी मंत्री और कई विधायक, आपस में सभी मिले पूरी गर्मजोशी से, एक-दूसरे को दिया सम्मान, मुख्यमंत्री गहलोत ने किया सभी का स्वागत, मंत्री और विधायकों के आलावा कई अधिकारी भी हुए रात्रिभोज में शामिल

Read More »
Screenshot 20200830 202454

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट के सरकारी आवास पहुंचे अजय माकन, गोविंद सिंह डोटासरा और विवेक बंसल भी हैं साथ में, सभी के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई सभी दिग्गजों के बीच बात, अब विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने जा सकते हैं अजय माकन

Read More »
913216 Sachin Pilot

‘शहीदों की शहादत को सचिन पायलट का सलाम’ – भारतीय सेना के नायब सूबेदार राजविंदर सिंह की शहादत को पायलट ने किया सलाम, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा मे पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देते हुए शहीद हुए हैं नायब सूबेदार राजविंदर सिंह, वहीं यूपी-मुजफ्फरनगर के वीर सपूत प्रशांत शर्मा व जम्मू-कश्मीर पुलिस के ASI बाबू राम की शहादत को भी पायलट ने किया नमन, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए भारत माता के दोनों सपूत, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान देने एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की, पायलट ने कहा- ‘राष्ट्र आपके इस सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणि रहेगा’

Read More »
Img 20200830 190623

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बीच हुई मुलाकात: अजय माकन पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माकन का गर्मजोशी से किया स्वागत, प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार माकन मिले सीएम गहलोत से, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी साथ में रहे मौजूद, मुख्यमंत्री निवास विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने जाएंगे अजय माकन

Read More »
Untitled 1595711613

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास हुए कोरोना पॉजिटिव: प्रताप सिंह ने खुद जानकारी देते हुए कहा- कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं, आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ख़्याल रखें,’ हाल ही में कांग्रेस के ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे प्रताप सिंह, कार्यक्रम में जमकर उड़ीं थीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, महेश जोशी, सचिन पायलट सहित कई नेता और सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में की थी शिरकत

Read More »
Ajay Maken

‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट से आज ही मिलेंगे अजय माकन’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार आज शाम जयपुर आ रहे हैं अजय माकन, सबसे पहले सीधे मुख्यमंत्री आवास जाने का है कायर्क्रम, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करेंगे मुलाकात, उसके बाद सचिन पायलट से मिलने का है कायर्क्रम, हालांकि पायलट दिल्ली में कर चुके हैं माकन से मुलाकात और दे चुके हैं बधाई भी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से भी मिलेंगे अजय माकन, तीनों दिग्गजों से आज रात ही करेंगे मुलाकात माकन, फिर कल से शुरू होगा सम्भाग स्तरीय संवाद का कार्यक्रम

Read More »