Day: August 29, 2020

Satish Mahana

कोरोना वायरस की चपेट में यूपी के एक और मंत्री, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना संक्रमित, टवीट कर दी जानकारी, डॉक्टर्स की सलाह पर खुद को घर पर किया आइसोलेट, संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना जांच कराने की सलाह, इससे पहले भी योगी सरकार में कई मंत्री हो चुके हैं संक्रमित, जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी और स्वतंत्रदेव सिंह भी आ चुके हैं कोरोना की चपेट में, दो मंत्री चेतन चौहान और कमल रानी वरुण का कोरोना से हो चुका है निधन

Read More »
Ram Madhav

जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मियां अल्ताफ अहमद का दावा- राम माधव ने संपर्क किया, बीजेपी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव हैं राम माधव, अहमद से मिलने उनके आवास जाएंगे राम माधव, अहमद ने कहा— भाजपा नेता खालिद जहांगीर ने शुक्रवार को किया कॉल, राम माधव द्वारा मिलने के लिए समय मांगने की कही बात, मीडिया को बयान जारी करते हुए अहमद ने दी मुलाकात के लिए इनकार करने की जानकारी, कहा— राम माधव को तुरंत मेरे घर न आने के लिए बोलिए और मुझसे किसी तरह की राजनीतिक चर्चा न करें

Read More »
Sachin Pilot (2)

जब कांग्रेस के ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम में अचानक पहुंचे सचिन पायलट, मच गई खलबली- लगे आई लव यू पायलट के नारे भी: जयपुर में MNIT कैम्पस के बाहर था कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम, कार्यक्रम में सचिन पायलट के आने के नहीं थी पूर्व सूचना, लेकिन जब पायलट के कार्यक्रम में आने की मिली सूचना तो नेताओं में मच गई खलबली, पायलट के पहुंचते ही गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यक्रम में आना किया कैंसिल, ट्वीट कर दी जानकारी- ‘मेरी तबियत खराब’, वहीं पायलट के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही भाषण देकर निकल लिए महेश जोशी, पायलट जब पहुंचे तो खाचरियावास का चल रहा था भाषण, चलते भाषण के बीच में होने लगी नारेबाजी, पायलट समर्थक कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘आई लव यू सचिन पायलट’ के नारे, अचानक हुई नारेबाजी से खाचरियावास हुए असहज, पास वाले भाई से पूछा- ‘क्या हुआ, कौन आ रहा है?’, फिर पहुंचे सचिन पायलट तो खुद खाचरियावास ने उन्हें आमंत्रित किया भाषण के लिए, पायलट संक्षिप्त में अपना भाषण देकर हो गए रवाना, लेकिन पायलट के कुल 5 से 10 मिनिट के कार्यक्रम ने धरना स्थल पर मचा दी खलबली, अचानक हुई सचिन पायलट की एंट्री कल दिनभर रही सियासी चर्चा में

Read More »