



Day: August 12, 2020


राजस्थान: जयपुर पहुंचा इंडिगो एयरलाइंस का विशेष विमान, सभी कांग्रेसी विधायक पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट से होटल फेयर माउंट के लिए हो रहे रवाना, बस से हो रही होटल के लिए रवानगी, इससे पहले जैसलमेर के सूर्यागढ़ रिजॉर्ट में थे सभी कांग्रेसी विधायक, एयरपोर्ट से सीधे होटल जाएंगे सभी विधायक
12 Aug 2020
Read More »

‘ये हो क्या रहा है बिहार में, उद्घाटन से पहले ही टूटा अप्रोच रोड’, छपरा में बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड टूटी, 19 किमी. के दायरे में बनी थी अप्रोच सड़क करीब 50 मीटर के दायरे में हुई ध्वस्त, पुल की लागत 509 करोड़ रुपए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करने वाले थे उदघाटन, सैकड़ों मजदूरों को मरम्मत के काम पर लगाया, विपक्ष का सरकार पर हमला, बोले राजद के नेता— अब सरकार वाले हल्ला करेंगे कि पुल नहीं केवल अप्रोच रोड टूटा, फिर भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे क्योंकि वो किसी भी नई, पुरानी, जर्जर, टूटी चीज़ों का उद्घाटन करने को हें आमादा, इससे पहले केवल एक महीने पुराना पुुल भी ढह गया था बारिश में
12 Aug 2020
Read More »

‘फॉरेगेट एंड फॉरगिव, आपस में भूलो..माफ करो और आगे बढ़ो’ राजस्थान के सियासी पटाक्षेप पर बोले सीएम गहलोत- डेमोक्रेसी को बचाने की लड़ाई है, आगे भी जारी रहेगी, जो एपिसोड हुआ है, एक प्रकार से भूलो और माफ करो की स्थिति में रहें, सब मिलकर चलें क्योंकि प्रदेशवासियों ने विश्वास करके बनाई थी सरकार, हमारी सबकी जिम्मेदारी कि उस विश्वास को बनाए रखें और प्रदेश की सेवा करें, फॉरेगेट एंड फॉरगिव, आपस में भूलो..माफ करो और आगे बढ़ो, देश के हित में, प्रदेश के हित में, प्रदेशवासियों के हित में और लोकतंत्र के हित में
12 Aug 2020
Read More »

राजस्थान: जोधपुर के देचू पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत, पाक विस्तापित कॉलोनी अल्कोसर नगर में हो रही एक शोक सभा में पहुंचे सीएम, बीते दिन एक ही परिवार के 11 लोगों की हुई थी मौत, सीएम गहलोत सहित अन्य ने अर्पित की श्रद्धाजंलि, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री रघु शर्मा और मंत्री हरीश चौधरी सहित अन्य रहे मौजूद
12 Aug 2020
Read More »

कर्नाटक: बेंगलुरु हिंसा में गई 2 की जान, 60 से अधिक पुलिसकर्मी हुए घायल, 110 गिरफ्तार, देर रात एक फेसबुक पोस्ट से आहत हुए कुछ लोगों ने मचाया हंगामा, एटीएम में तोड़फोड़ और गाड़ियों को लगा दी आग, विधायक के घर पर हमला करने के अलावा आसपास के लोगों के घरों पर भी किया हमला, हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की शांति बनाए रखने की अपील
12 Aug 2020
Read More »

GDP में आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की आशंका, राहुल गांधी बोले- मोदी है तो मुमकिन है, अर्थव्यवस्था के मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना, भारत की जीडीपी में 9 फीसदी तक की गिरावट की बात आ रही सामने, इन्फोसिस के को-फाउंडर एन. नारायण मूर्ति ने भी जताई आजादी के बाद GDP में सबसे बड़ी गिरावट की आशंका
12 Aug 2020
Read More »

राजस्थान: कांग्रेस के विधायक जैसलमेर से हो रहे रवाना, 13 दिन बाद की बाडाबंदी के बाद रिजॉर्ट सूर्यागढ़ से जयपुर के लिए हो रहे रवाना, सभी कांग्रेस विधायक होटल से बस द्वारा एयरपोर्ट के लिए निकले, विशेष विमान से जयपुर के लिए होंगे रवाना, गुलाबी नगरी के होटल फेयर माउंट में दो दिन के लिए ठहरेंगे सभी विधायक, 14 अगस्त को रखा गया है विधानसभा का विशेष सत्र, तब तक होटल फेयर माउंट में ही रूकेंगे कांग्रेस विधायक
12 Aug 2020
Read More »


‘मेरे लिए आप पहले- समर्थक विधायकों से बोले सीएम गहलोत’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: मंगलवार रात होटल सूर्यागढ़ में हुई विधायक दल की बैठक, बैठक में पायलट खेमे की वापसी पर बाकी विधायकों की नाराजगी आई सामने, ऐसे में समर्थक विधायकों से बोले मुख्यमंत्री गहलोत- ‘जो आए हैं वो परिवार का हिस्सा, लेकिन मेरे लिए आप पहले, आपके अधिकारों पर कुठाराघात नहीं होने दूंगा, जो आए हैं उनके बारे में आपके बाद ही किया जाएगा विचार, आपका सम्मान नहीं होने दूंगा कम,’ आज समर्थक विधायकों के साथ जैसलमेर से जयपुर लौटेंगे सीएम अशोक गहलोत
12 Aug 2020
Read More »


