Day: July 26, 2020

Mla V 1568730796 650x366

राजस्थान के सियासी घमासान की सबसे बड़ी खबर: अब राजस्थान की राजनीति में आया नया सियासी मोड़, बसपा ने अपने सभी छह विधायकों को जारी किया व्हिप, कहा- कांग्रेस को नहीं दें समर्थन, हालांकि बसपा के सभी छह विधायक पहले ही हो चुके हैं कांग्रेस में शामिल, लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने किया दावा, विधायकों के कांग्रेस में विलय की पूरी प्रकिया है असंवैधानिक, ऐसे में प्रदेश सत्ताधारी गहलोत सरकार पर गहराया सियासी संकट

Read More »
Ed3yjlyuyaanl8v

राजस्थान के सियासी घमासान के बीच अब मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने शेयर की एक तस्वीर: जीतू पटवारी ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की एक पुरानी तस्वीर ट्वीटर पर की शेयर, साथ में लिखा- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र की 2 जून 1995 की है यह फोटो, उत्तरप्रदेश राज भवन की है यह फ़ोटो, उस वक्त कलराज मिश्र यूपी भाजपा के थे प्रदेश अध्यक्ष और उन्हें उस वक़्त वहां के राजभवन में धरना प्रदर्शन करने का था अधिकार था पर आज हैं दबाव में

Read More »
Frame Collage1595783320421

तो क्या पूनियां-राठौड़-किरोडी-बेनीवाल के दिल्ली में मीटिंग करने की खबरें थी सही? क्या वाकई कोरोना ने खोल दी बड़ी पोल – राजस्थान का सियासी अपडेट: डॉ किरोडी लाल मीणा के बाद अब हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जबकि सतीश पूनियां और राजेंद्र राठौड़ की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, डॉ किरोडी लाल मीणा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद करवाई तीनों दिग्गजों ने अपनी कोरोना जांच, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया था दावा, चारों दिग्गजों के दिल्ली में बैठक करने का दावा, हालांकि सतीश पूनियां ने कर दिया था साफ इनकार, दिल्ली जाने या इस तरह की किसी भी मुलाकात से साफ इंकार, लेकिन डॉ किरोडी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूनियां-राठौड़ और बेनीवाल ने भी करवाई अपनी जांच, आखिर डॉ किरोडी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ही क्यों करवाई तीनों नेताओं ने अपनी कोरोना जांच? क्या कभी उठेगा इस रहस्य से पर्दा?

Read More »
A5 4759127 835x547 M(15)

सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बाद अब सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव: बेनीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- #COVID19 के लक्षण महसूस होने के कारण नागौर में टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है तथा मेरी पत्नी कनिका की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मेरी अपील है कि पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें तथा मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारन्टीन में चले जाए

Read More »
Img 20200726 Wa0133

राजस्थान अपडेट: पायलट खेमे के विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने एक फोटो ट्वीटर पर की शेयर: विश्वेन्द्र सिंह ने पत्नी और बेटे के साथ होटल ओबेरॉय गुड़गांव में डिनर करते हुए की फ़ोटो की शेयर, लिखा- ‘कौन कहता है कि मैं बंद हूँ? मेरे परिवार के साथ एक शाम! कुछ समय हुआ है ! अनिरुद्ध हमेशा मेरे द्वारा अपनी प्लेट में सब कुछ खत्म नहीं करने के लिए कहा जा रहा है,’ पायलट खेमे के विधायकों को बाड़ेबंदी में बताने पर विश्वेन्द्र सिंह ने दिया जवाब

Read More »
Pic(58)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इंतजार राज्यपाल महोदय के आदेश का: सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- राजस्थान के अंदर जिस प्रकार से राज्यपाल महोदय से सरकार विधानसभा में जाने के लिए परमीशन मांग रही है…सत्ताधारी पार्टी हमेशा रिलक्टेंट रहती है, विपक्ष मांग करता है, यहां हम मांग कर रहे हैं अभी तक उसका भी जवाब नहीं आ रहा है, मैं उम्मीद करता हूँ महामहिम राज्यपाल बहुत ही पुराने राजनीतिज्ञ भी हैं, मिलनसार हैं, व्यवहार कुशल हैं और उनके पद की बहुत बड़ी गरिमा है, संवैधानिक पद है… वो जल्द ही, शीघ्र ही हमें आदेश देंगे, और हम Assembly बुलाएंगे

Read More »
Ashok Gehlot

राजस्थान का सियासी अपडेट: कांग्रेस के सोशल मीडिया पर चलाए #SpeakUpForDemocracy कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- पूरा मुल्क चिंतित है क्योंकि डेमोक्रेसी खतरे में है, #SpeakUpForDemocracy प्रोग्राम जो चलाया गया इसके मायने हैं, इसका अपना सन्देश है, उसको एक तरफ आम जनता को भी समझना पड़ेगा और दूसरी तरफ जो हुकूमत में हैं उनको भी समझना पड़ेगा, आज जिस प्रकार का माहौल देश के अंदर है वो चिंताजनक है

Read More »
Img 20200726 164019

‘तो क्या पूनियां-राठौड़ ने दिल्ली में की थी डॉ किरोडी से मुलाकात- कोरोना ने खोली पोल’ – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की कोरोना रिपोर्ट भी आई नेगेटिव रिपोर्ट, पिछले दिनों राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा से की थी पूनिया-राठौड़ ने मुलाकात, सम्भवतया दिल्ली में हुई थी तीनों की मुलाकात, जबकि सतीश पूनियां ने दिल्ली जाने की बात से किया था इनकार, तो फिर कहां हुई पूनियां-राठौड़ की किरोडी मीणा से मुलाकात, फिलहाल डॉ किरोड़ी मीणा कोरोना पॉजिटिव का करवा रहे हैं उपचार, डॉ मीणा दूसरी रिपोर्ट आई है नेगेटिव

Read More »
Rahul11

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के कल से देशव्यापी हल्ला बोल पर बोले राहुल गांधी- भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा, भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी

Read More »
Rajasthan Ashok Gehlot Sachin Pilot Raj Bhavan2 1042x600

’31 जुलाई से होगा विधानसभा सत्र!’ : विधानसभा सत्र बुलाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भेजा दूसरा प्रस्ताव, शनिवार देर रात भेजा गया दूसरा प्रस्ताव, अब 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का नया प्रस्ताव भेजा गया राज्यपाल को, दूसरे प्रस्ताव में कोरोना पर विशेष चर्चा करने और कोरोना से सम्बंधित छह बिल पेश करने के लिए सत्र बुलाने की बताई गई है जरूरत, पॉलिटॉक्स की खबर पर फिर लगी मुहर, दूसरे प्रस्ताव में भी नहीं है बहुमत साबित करने का कोई जिक्र, पॉलिटॉक्स ने तीन दिन पहले ही बता दिया था ‘नहीं होगा फ्लोर टेस्ट बल्कि जनता के हित से जुड़ा बिल किया जाएगा पेश’

Read More »