



Day: July 19, 2020



“तुम मुझे कब तक रोकोगे- सचिन पायलट” – राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच अब सचिन पायलट कैम्प ने जारी किया एक वीडियो, 1 मिनट 52 सैकेंड के इस वीडियो में पायलट के संघर्ष को कविता के माध्यम से किया गया है प्रदर्शित, वीडियो की लाइनें हैं इस प्रकार- “मैं पत्थर पर लिखी इबारत हूं, शीशे से कब तक तोड़ोगे.. मिटने वाला मैं नाम नहीं, तुम मुझको कब तक रोकोगे…. तुम मुझको कब तक रोकोगे…. इस जग में जितने जुल्म नहीं, उतने सहने की ताकत है.. तानों के भी शोक में रहकर, सच कहने की आदत है…. मैं सागर से भी गहरा हूं, तुम कितने कंकड़ फेंकोगे…… चुन चुनकर आगे बढूंगा मैं, तुम मुझको कब तक रोकोगे…… तुम मुझको कब तक रोकोगे….. झुक झुक कर सीधा खड़ा हुआ, अब फिर झुकाने का शोक नहीं, अपने ही हाथों रचा स्वयं, तुमसे मिटने का ख़ौफ़ नहीं…. तुम हालातों की भट्टी में, जब जब भी मुझको झोंकोगे, तप तप कर सोना बनूंगा मैं, तुम मुझको कब तक रोकोगे…… तुम मुझको कब तक रोकोगे……” वीडियो देखने के लिए पॉलिटॉक्स के यूटयूब चैनल पर करें क्लिक या https://youtu.be/-oY2gDekoZ8 यहां करें क्लिक
19 Jul 2020
Read More »


‘गजेंद्र सिंह शेखावत को दे देना चाहिए इस्तीफा या फिर आगे आकर दें वॉइस सैंपल’ – राजस्थान के सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस नेता अजय माकन ने उठाए भाजपा पर सवाल, कहा— एसओजी की टीम को क्यों रोका गया होटल के बाहर, क्यों बागी विधायकों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट, गजेंद्र सिंह शेखावत की ऑडियो टेप में हो रही है पहचान, फिर भी उन्हें मंत्री पद से क्यों नहीं जा रहा हटाया, केंद्र सरकार को उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए या गजेंद्र सिंह को दे देना चाहिए इस्तीफा, गजेंद्र सिंह को आगे आ कर देना चाहिए वॉइस सैंपल, आपने नहीं किया है गलत काम तो आप वॉइस सैंपल देने से क्यों रहे है डर, भंवर लाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का वॉइस सैंपल लेने से क्यों एसओजी को रोका गया
19 Jul 2020
Read More »


राजस्थान के सियासी घमासान से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर: अब बसपा से कांग्रेस में आए विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने किया खुलासा, कहा- 8 महीने पहले संजय जैन ने मुझसे भी की थी मुलाकात, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात में मध्यस्थता करवाने के लिए संजय जैन ने की थी मुलाकात, पैसों को लेकर संजय जैन से मेरी नहीं हुई कोई बात, विधायक खरीद फरोख्त को लेकर संजय जैन है फिलहाल SOG के चार दिन के रिमांड पर
19 Jul 2020
Read More »

क्या वाकई सतीश पूनियां और राजेंद्र राठौड़ ने की सचिन पायलट से मुलाकात? राजस्थान का सियासी अपडेट: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने दिल्ली जाने की खबरों को किया सिरे से खारिज, दोनों नेताओं के कल दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और मानेसर में सचिन पायलट के साथ बागी विधायकों से मुलाकत की आ रही थी खबरें, अब पूनियां और राठौड़ ने बताया इन खबरों की बिलकुल झूंठ और भ्रामक खबरें, फिर भी एक यक्ष प्रश्न घूम रहा बुद्धिजनों के दिमाग में, वर्तमान में चल रहे जबरदस्त सियासी घमासान में क्या वाकई सतीश पूनियां कल थे अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर, हर छोटे से छोटे कार्यक्रम की फ़ोटो शेयर करने वाले पूनियां जी ने कल क्षेत्र के किसी कार्यक्रम की कोई तस्वीर नहीं कि ट्वीटर या फेसबुक पर शेयर, पार्टी कार्यालय से भी बनाई दूरी, जबकि करीब-करीब डेली आते हैं पूनियां बीजेपी कार्यालय, खैर राजनीति में सारा सच कभी नहीं आता सामने
19 Jul 2020
Read More »


राजस्थान के सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट का बयान: असम और बिहार के बाढ़ पीड़ितों के प्रति जताई अपनी सद्भावना, कहा- असम और बिहार बाढ़ से प्रभावित उन सभी परिवारों के साथ मेरे विचार और प्रार्थना है, बाढ़ से अकेले असम में 68 से अधिक लोगों की जान गई और 3.6 मिलियन लोग प्रभावित हुए है, मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं कि वे एक साथ आएं, इस चरम बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों की सहायता के प्रयासों में शामिल हों
19 Jul 2020
Read More »


