Day: July 16, 2020

Ptbhanwarlalsharma

‘वायरल ऑडियो पर आई विधायक भंवर लाल शर्मा की सफाई’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: गहलोत सरकार को गिराने के वायरल ऑडियो में पायलट खेमें के वरिष्ठ विधायक पंडित भंवर लाल शर्मा का नाम सामने आने पर भंवर लाल शर्मा ने दी सफाई, ट्वीट कर कहा- मेरे नाम से फ़र्ज़ी ऑडियो किया गया है जारी, रिकॉर्डिंग ऑडियो में मेरी नहीं है आवाज़, मैंने किसी भी नेता से नहीं की बात, मुझे बदनाम करने के लिए किया गया है ऑडियो जारी

Read More »
Satish Poonia 1

राजस्थान: गहलोत सरकार गिराने की साजिश के ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी बयानबाजी का दौर हुआ तेज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने वायरल ऑडियो पर ट्वीट कर कहा- राज्य में कांग्रेस की आपसी लड़ाई में बीजेपी और केन्द्रीय नेताओं के विरुद्ध झूठे आरोप लगाकर किया जा रहा है बदनाम, शर्मनाक है अशोक गहलोत कुर्सी बचाने के लिए इस हद तक उतर जांएगे, मुख्यमंत्री निवास से नकली आडियो जारी करके नेताओं का किया जा रहा है चरित्र हनन

Read More »
Govind 6272549 835x547 M

‘गोविंद सिंह डोटासरा ने मांगा गजेन्द्र सिंह शेखावत से इस्तीफा’ – राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: गहलोत सरकार गिराने के ऑडियो वायरल होने के बाद पीसीसी चीफ व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना, कहा- कल आप भाजपा की देश महानता के मनसूबों की कर रहे थे बात, आज पुरे भारत के सामने आए ऑडियो क्लिप से देख लिए हैं आपके मनसूबे, अब यह साफ़ है की भाजपा राजस्थान में लोकतांत्रिक रूप से चुनी सरकार को गिराने के षणयंत्र में है शामिल, अगर नैतिकता रखते हैं तो दीजिए इस्तीफा

Read More »
Pratap Singh Khachariyawas 6137764 835x547 M(2)

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: अशोक गहलोत सरकार गिराने के ऑडियो वायरल होने पर बोले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कहा- भाजपा नोटों के दम पर वोटों से चुनी हुई सरकार को गिराने का कर रही थी प्रयास, ऑडियो वायरल होने से भाजपा का झूठ, फ़रेब व धोखा जनता के है सामने, भाजपा का असली चेहरा हो चुका है बेनक़ाब, जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार गिराना या ऐसी कोई साज़िश करना जनता के साथ धोखा है व देशद्रोह है धारा 124 A के तहत यह है देशद्रोह, जनता की अदालत के साथ-साथ क़ानून के सामने भी भाजपा को देना पड़ेगा जवाब

Read More »
Img 20200716 210125

राजस्थान की सियासत से जुड़ी सबसे बड़ी खबर: गहलोत सरकार गिराने के षड़यंत्र के तीन ऑडियो आये सामने, इन ऑडियो में केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत गजेंद्र सिंह शेखावत व जयपुर निवासी संजय जैन के माध्यम से पायलट खेमे के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा ने की बात, विधायक भंवरलाल वांछित 30 विधायकों की संख्या पूरी होने पर गजेंद्र सिंह से सरकार के घुटने टीकाने की कर रहे हैं बात, गजेंद्र सिंह द्वारा भंवरलाल को यह भी कहा गया कि आप लोग होटल में 8 से 10 दिन रुको, राज तो बाड़े में लंबे समय तक नहीं रह सकता, जैसे ही यह छोड़ेंगे लोग अपने पास आ जाएंगे, संजय जैन द्वारा भंवरलाल शर्मा को इस संबंध में यह कहा कहा गया कि आप सचिन पायलट को कहे उनकी लिस्ट में अपना एवं गिरधारी का नाम पृथक करा लेना, मैं आपका गजेंद्र सिंह जी से डायरेक्ट करा दूंगा, भंवरलाल द्वारा अमाउंट की बात तय होने की बात पूछे जाने पर संजय जैन ने भवरलाल को आश्वासन दिया कि इस बारे में आपको कल कह दिया था साथ ही यह भी आश्वासन देता हूं कि आप की वरिष्ठता का रखा जाएगा पूरा ख्याल, हालांकि पॉलिटॉक्स नहीं करता ऑडियो की पुष्टि

Read More »
PoliTalks breaking

राजस्थान की सियासत की अब तक की सबसे बड़ी खबर: गहलोत सरकार गिराने के षडयंत्र का सबसे बड़ा खुलासा, सरकार अस्थिर करने को लेकर तीन ऑडियो हुए वायरल, एक ऑडियो में विश्वेन्द्र सिंह और एक व्यक्ति की बातचीत की बात आ रही सामने, दूसरे ऑडियो में पंडित भंवर लाल शर्मा के साथ एक अन्य व्यक्ति और तीसरे ऑडियो में पंडित भंवर लाल शर्मा और उस अन्य व्यक्ति के अलावा गजेन्द्र सिंह से बात होने की खबर आ रही सामने, ऑडियो में 30 विधायक इकट्ठे करने और जिसमें चेतन डूडी और बलवान पूनियां को अपनी तरफ मिलाने की बात भी आ रही सामने, हालांकि इन तीनों ऑडियो को लेकर अभी नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

Read More »
Rajasthan Highcourt

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: सचिन पायलट की याचिका पर हाइकोर्ट होने वाली सुनवाई टली, आज नहीं होगी सुनवाई, कल दोपहर1 बजे होगी सुनवाई, सीजे इंद्रजीत महान्ति और जस्टीज प्रकाश गुप्ता की डबल बैंच में होगी सुनवाई

Read More »