



Day: July 2, 2020



मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सामने आई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की नाराजगी, उमा भारती ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भी करवाया अवगत, कहा- ‘मुझे मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की जो जानकारियां मिल रहीं हैं, जिनके अनुसार प्रस्तावित मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण बिगड़ा हुआ है, जिसका मुझे दुख है, मंत्रिमंडल के गठन में मेरे सुझावों की पूर्णत: अनदेखी करना उन सबका अपमान है जिनसे मै जुड़ी हुई हूँ इसलिये जैसे कि मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात की है उसके अनुसार सूची में संशोधन कीजिए,’ आज लखनऊ में अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुईं थीं उमा भारती
2 Jul 2020
Read More »




मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबकी निगाहें केन्द्र में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार पर, राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जा सकता है केंद्रीय मंत्री, मीणा समाज के कद्दावर नेता के साथ-साथ हर तबके पर है डॉ किरोड़ी मीणा की गहरी पकड़, पिछले दिनों पीएम मोदी से हुई थी डॉ किरोडी मीणा की लंबी मुलाकात, हाल ही में मीडिया से बातचीत में डॉ मीणा ने दिया था इशारा भी- ‘पार्टी जो भी काम देगी, उसके लिए हूं तैयार’, वहीं मध्यप्रदेश से नवनियुक्त राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्रीय मंत्री बनना है पहले से तय, सिंधिया को दिया जा सकता है रेल मंत्रालय, आज के शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में भी दिखा महाराज का पूरा रुतबा
2 Jul 2020
Read More »



मध्यप्रदेश: एमपी कांग्रेस ने सिंधिया को बताया ‘नकली टाइगर’, शिवराज मंत्रीमंडल विस्तार के बाद नेताओं के बीच तेज हुई जुबानी जंग, ज्योतिरादित्य सिंधिया के वार पर एमपी कांग्रेस ने किया जबरदस्त पलटवार, सिंधिया ने कहा- ‘ये जो 2 माह से कांग्रेस के नेता व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ‘टाइगर अभी जिंदा है’, इस पर एमपी कांग्रेस का पलटवार, कहा- ‘आजकल के नक़ली टाइगर ज़िंदा रहने को ही उपलब्धि समझ रहे हैं’
2 Jul 2020
Read More »


