



Day: June 23, 2020



राजस्थान व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2018 के परिणाम जल्द होंगे जारी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दिलाया भरोसा, डोटासरा ने कहा- 3 से 13 जनवरी 2020 को 5000 पदों पर संपन्न हुई स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 के परिणाम यथासंभव आज से ही होंगे जारी, इस संबंध में आरपीएससी चेयरमैन से हुई है बात
23 Jun 2020
Read More »

महाराष्ट्र: शंकर सिंह वाघेला ने छोड़ी NCP, गुजरात के पूर्व सीएम वाघेला थे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी प्रमुख शरद पवार को पत्र लिखकर किया सूचित, गुजरात में एनसीपी चीफ के पद पर जयंत पटेल उर्फ बोस्की की नियुक्ति से थे नाराज, आरएसएस के सक्रिय सदस्य रहे वाघेला बीजेपी में निभा चुके हैं कई जिम्मेदारियां, 1995 में केशुभाई को सीएम बनाने के बाद वाघेला ने कर दिया था विद्रोह, बाद में वाघेला को करीबी को मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी, 1996 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद छोड़ दी भाजपा, 50 साल के राजनीतिक करियर में 5 बार बदल चुकी है राजनीतिक पार्टी
23 Jun 2020
Read More »

गलवान विवाद: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- सेना की वीरता पर सवाल उठाना राहुल गांधी की दिनचर्या में शामिल जो शर्मनाक, प्रधानमंत्री पर करते हैं शाब्दिक हमले, ऐसे लोग नेता कहलाने लायक नहीं, उन्हें राजनीति को किनारे रखकर दिखानी चाहिए देश के लिए एकजुटता
23 Jun 2020
Read More »


राजस्थान: मुख्य सचेतक महेश जोशी के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का पलटवार, कहा- जोशी चाहे तो कर दें मानहानि का केस लेकिन पहले मुख्यमंत्री दें भाजपा पर लगाए गए आरोपों का सबूत, मुख्यमंत्री ने लगाए थे विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लेकिन आज तक नहीं दिया सबूत, पहले गहलोत सरकार दे बीजेपी पर लगाए गए आरोपों का सबूत, फिर वे भी दे देंगे पुख्ता प्रुफ
23 Jun 2020
Read More »

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में बंगाल को शामिल नहीं करने पर ममता नाराज, सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करके जताई नाराजगी, 11 लाख प्रवासी मजदूरों को नजरअंदाज करने पर उठाए सवाल, केंद्र की इस परियोजना में बिहार, यूपी, एमपी, राजस्थान, ओडिशा और झारखंड के 116 जिलों का किया गया चयन, ममता ने राजनीति कारणों से बंगाल को अलग थलग करने के लगाए आरोप
23 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: भारत-चीन विवाद पर पायलट की दो टूक, कहा- देश की सीमाओं के साथ नहीं होगा कोई समझौता, हमारे वीर जवानों की सहादत पर नमन, कांग्रेस सेना के साथ, देश की अखंडता को क्षति पहुंचाने की कोशिश करने वाले को मिलेगा ईट का जवाब पत्थर से, अगर कोई सवाल पूछा जाता है तो केंद्र को देना चाहिए स्पष्टीकरण, गलवान घाटी में फिंगर फोर से लेकर फिंगर 8 तक की स्थिति स्पष्ट नहीं, पीएम के बयान को चीनी मीडिया के इस्तेमाल करने की स्थिति असमंजश पैदा करने वाली
23 Jun 2020
Read More »



