Day: June 17, 2020

Mayawati

LAC पर 20 जवानों के शहीद होने पर बोली मायावती- लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दुःखद व झकझोरने वाली है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है, सरकार को अब अत्याधिक सतर्क व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है, देश को विश्वास है कि भारत सरकार देश की आन- बान व शान के हिसाब से सही समय पर सही फैसला लेगी व देश की एक इंच जमीन भी किसी को कभी हड़पने नहीं देगी, अच्छी बात है कि सरकार की कमियों को भुलाकर ऐसे नाजुक समय में पूरा देश एकजुट है, अब सरकार को जनता की उम्मीद पर है खरा उतरना है

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

LAC पर 20 जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुःख, कहा- गहरी पीड़ा और दुख की बात है कि हमारे 20 बहादुर सैनिक गालवान वैली में शहीद हो गए, मैं उनके सर्वोच्च बलिदान और वीरता को सलाम करता हूं, हम देश की अखंडता का बचाव करने में उनके अदम्य साहस को कभी नहीं भूल सकते, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना, ईश्वर उन्हें इस सबसे कठिन समय में शक्ति प्रदान करे, घायल हुए सैनिकों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं

Read More »
Pjimage (36)

राजस्थान: राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने चम्बल का पानी अलवर को भी देने की उठाई मांग, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ट्वीट कर कहा- चंबल के पानी को लिफ्ट कर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पीने व सिंचाई कार्य और औद्योगिक इकाइयों को उपलब्ध कराने के लिए बने ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट के लिए मैं 1989 से लगातार सड़क से लेकर सदन के माध्यम से इस मांग को उठाता रहा हूं, मेरी मांग है कि चंबल का पानी मिलना चाहिए अलवर को भी

Read More »
Corona(1)

कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, प्रदेश में 122 नए मामले आए सामने तो जयपुर में एक मरीज की हुई मौत, भरतपुर में 28, पाली में 25, चूरू में 16, जयपुर और झुंझुनू में 14-14, नागौर में 13, सिरोही में 3, अजमेर और अलवर में 2-2, दौसा, डूंगरपुर और झालावाड़ में 1-1 तो बाहरी राज्य से आए दो केस, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2904 जबकि कुल 13338 मामले आ चुके हैं सामने, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 309 पहुंचा

Read More »
Rahul Gandhi 1

LAC पर 20 जवानों के शहीद होने पर बोले राहुल गांधी: पीएम चुप क्यों हैं? वह क्यों छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है, हमें यह जानना होगा कि क्या हुआ है, चीन ने हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे की? हमारी जमीन लेने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?

Read More »