



Day: June 16, 2020




राजस्थान: सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार द्वारा रणथंबोर वन क्षेत्र में दीवार निर्माण के कार्य में गड़बड़ी को उजागर करने का मामला, मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच में सच्चाई हुई उजागर, जांच में पाई गई भारी अनियमितताएं, करीब 2.5 किलोमीटर दीवार में नहीं मिली पक्की नींव, क्षेत्रीय वन अधिकारी कुंडेरा राज बहादुर मीणा निलंबित, वनपाल भदवाल मोहनलाल सैनी भी निलंबित, प्रधान मुख्य वन संरक्षक जीवी रेड्डी ने जारी किए निलंबन आदेश, विधायक दानिश अबरार ने ट्वीट कर लिखा- आखिरकार सच्चाई की हुई जीत,
16 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पर पलटवार, बीजेपी विधायकों की बाड़ाबंदी पर बोले राठौड़- ‘हम आमोद-प्रमोद नहीं, प्रशिक्षण करेंगे, योग और प्राणायाम करेंगे, रघु शर्मा जी हमेशा गुस्से में रहते हैं, किस बात का क्या बयान देंगे उन्हें आता नहीं, मुझे उनके स्वास्थ्य की भी रहती है चिंता, वो मुझे बरसों से जानते हैं लेकिन संसदीय जीवन में उनसे मिलना जुलना हुआ कम, वो एक बार जीते और एक बार हारे, और बड़बोला कौन है यह सब जानते हैं
16 Jun 2020
Read More »

LAC पर भारत-चीन सैनिकों में भिडंत, एक अफसर सहित तीन जवान शहीद, लद्दाख की गलवान घाटी पर बीती रात दोनों ओर के सैनिकों में हुई हिंसक झड़प, चीन ने किया हमला जिसमें एक अफसर और दो जवान हुए शहीद, 1967 के बाद पहली बार चीन की ओर से हुआ हमला, दोनों देशों की ओर से मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हो रही अहम वार्ता, सूत्रों के अनुसार, चीनी सैनिक LAC से पीछे हटने को तैयार नहीं, ऐसे में भारतीय सेना चीनी सैनिकों को धकेल रही थी पीछे, इसी दौरान चीनी सैनिकों ने कर दिया हमला
16 Jun 2020
Read More »


सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर टूट गए हैं माही, धोनी के मैनेजर ने बताया- निधन की खबर के बाद काफी उदास हैं ‘कैप्टन कूल’, धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काम कर चुके हैं सुशांत, रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में सुशांत ने फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
16 Jun 2020
Read More »

राजस्थान: राज्यसभा चुनाव को लेकर कुछ ही देर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर शुरू होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, बैठक को लेकर विधायकों का भाजपा मुख्यालय पर पहुँचना हुआ शुरू, बैठक के बाद सभी विधायक रहेंगे बाड़ाबंदी में, भाजपा मुख्यालय से सभी को ले जाया जाएगा सीतापुरा के क्राउन प्लाजा होटल में
16 Jun 2020
Read More »



