



Day: May 31, 2020


राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किराए पर कमरा लेकर रहने वाले छात्रों का किराया माफ करने का किया आग्रह, कहा- मैंने मुख्य सचिव को पत्र सौंपकर शहरों में पढ़ाई कर रहे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का किराया माफ करने या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का आग्रह किया था, मेरा पुन: निवेदन है छात्रों के कमरों के किराए की व्यवस्था की जाए, आज राजस्थान के लाखों छात्र कमरा किराया माफी के लिए आवाज उठा रहे हैं, कोरोना कहर के कारण ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति खराब है, मेरा आग्रह है कि छात्रों के परिवारों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कमरा किराया माफ किया जाए
31 May 2020
Read More »



राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेशवासियों से अपील- अगर हम स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें तो आसानी से जीत सकते हैं कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई, बहुत हद तक हम कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में रखने में सफल रहे, आवश्यक है मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने के महत्व को समझने की, ताकि आने वाले समय में हम रहें सुरक्षित
31 May 2020
Read More »


पीएम मोदी- इस समय देश में एक बात गौर करने योग्य है, वो है सेवा की भावना, संकल्प शक्ति के साथ सेवा शक्ति की भावना भी संकट के समय में देखने योग्य, सेवा करने वाले हमेशा तनावमुक्त होते है, कोरोना काल में नए नए इनोवेशन देखने को मिले, कोरोना का रास्ता बड़ा लंबा लेकिन दुनिया की नजर भारत पर है…
31 May 2020
Read More »

पीएम मोदी कर रहे अपने मन की बात, राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- देश में काफी कुछ खुल चुका है लेकिन अब ज्यादा सावधानियां रखनी है, अर्थव्यवस्था का भी काफी हिस्सा खुला, इस महामारी में जो हमने खोया, उसका दुख है लेकिन जो बचाया है वो ज्यादा महत्वपूर्ण है, दुनिया के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर, मृत्यु दर भी काफी कम
31 May 2020
Read More »


कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट: प्रदेश में आए 76 नए कोरोना मामले, वहीं जयपुर में एक की मौत, जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझनूं में 7, कोटा में 6, धौलपुर—राजसमंद में 5—5, अजमेर में तीन, उदयपुर में दो और टोंक में एक नया संक्रमित मिला, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2727 तो कुल मरीजों का आंकड़ा 8693 पहुंचा, मरने वालों की संख्या 194 हुई
31 May 2020
Read More »


