



Day: May 30, 2020


कोरोना पर सुखद अपडेट: राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए रिकॉर्ड 526 लोगों को किया गया डिस्चार्ज वहीं 495 मरीज कोरोना पॉजिटिव से हुए नेगेटिव, वहीं पिछले 24 घंटे में 252 केस आए सामने वहीं 9 मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2685 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 8617 केस आ चुके है सामने, प्रदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 193
30 May 2020
Read More »

पुलिसकर्मियों की मौत को लेकर सांसद किरोडी लाल मीणा ने सीएम गहलोत पर फिर साधा निशाना, कहा- राजगढ़ थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई, टोंक RAC के जवान रामेश्वर चौधरी, दौसा जिले के सैंथल थाना के हैड कांस्टेबल गिर्राज बैरवा द्वारा किए गए सुसाइड राज्य सरकार की नाकामी है जो पुलिसकर्मियों पर अनुचित दबाव बना रही है व सुविधाओं के नाम पर सिर्फ वादे कर रही है, हैशटैग #पुलिसकर्मी_बचाओ के साथ किरोडी मीणा ने किया ट्वीट
30 May 2020
Read More »

यूपीए सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना को लेकर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- कोविड-19 महामारी के इस दौर ने यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगार योजना मनरेगा के महत्व को स्थापित कर दिया है, संकट के इस समय में इस योजना ने देश भर के गांवों में करोड़ों लोगों को जो संबल दिया है, वह इस योजना की सफलता को दर्शाता है, ऐसे समय में जब लोगों का रोजगार छिन गया था, मनरेगा ने उन्हें राहत दी है
30 May 2020
Read More »


देश में 1 जून से अन-लॉक 1.0 की शुरुआत, जिसके तहत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ़्यू, कंटेन्मेंट जोन के बाहर शुरू होंगी आर्थिक गतिविधियां, 8 जून से खुल सकेंगे धार्मिक स्थल, होटल रेस्टोरेंट, एक राज्य से दुसरे जा सकेंगे 1 जून से, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो सेवा, जिम, सिनेमा मनोरंजन पार्क आदि रहेंगे बन्द
30 May 2020
Read More »



राजस्थान: राजेन्द्र राठौड़ ने साधा सीएम गहलोत पर निशाना, राजगढ़ पुलिस थाने में खुद पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर बोले उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़- आत्महत्या प्रकरण में मैंने और मेरे साथियों ने शासन से न्याय की मांग की, इसके लिए हमनें प्रदर्शन भी किया, उसके बाद मुकदमा होना, मेरे लिए यह एक तरह से अपनत्व का मुकदमा है, मुझे इन मुकदमों से कोई घबराहट नहीं है, न्याय की बात इस लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि नहीं करेंगे तो कौन करेगा, लोगों के न्याय के लिए मैं ऐसे संघर्ष अनवरत करता रहूंगा, चाहे शासन मुझे कितने भी मुकदमों से लाद दे, मैंने सदैव जीवन में न्याय के लिए संघर्ष किया है, अपने आप को गांधी कहलाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी किस प्रकार के नादरशाही व्यवहार पर उतरें हैं, राजस्थान का यह दुर्भाग्य है
30 May 2020
Read More »

मोदी 2.0 का पहला साल पूरा होने पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत- मोदी सरकार के 6 वर्षो को भारतीय इतिहास के उस रूप में याद किया जाएगा जब लोगों को सबसे अधिक असहनीय कष्टों का सामना करना पडा था, मोदी 2.0 का पहला वर्ष भारत के अधिकांश आम लोगों के लिए बेहद बुरा रहा है, पिछले 6 साल में यूपीए सरकार के द्वारा संपन्न की गई अर्थव्यवस्था को पूरी तरह एनडीए द्वारा नष्ट कर दिया गया, मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए संस्थानों की स्वायत्तता के साथ छेड़छाड़ कर रहा है, पब्लिक सेक्टर्स बेचे जा रहे हैं, राष्ट्र को आगे ले जाने के बजाय, एनडीए सरकार इसे पीछे ले जा रही है, मोदी 2.0 को उस समय के रूप में याद किया जाएगा, जब लाखों लोगों ने सब कुछ खो दिया और लॉकडाउन के दौरान असहनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लोगों की पीड़ा के लिए सरकार मूकदर्शक बनी रही
30 May 2020
Read More »


