



Day: May 17, 2020


राहुल गांधी पर निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए वार पर सचिन पायलट ने किया पलटवार, कहा- संकट के इस समय में कई समस्याओं का सामना करते हुए मजदूर अपने घरों की ओर लौट रहे हैं, राहुल गांधी जी ने उनसे मुलाकात करके उनकी पीड़ा जानी और घर पहुंचाने की व्यवस्था की, ऐसे मे वित्त मंत्री जी द्वारा दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, इसके बजाय उनको राहत के उपाय सोचने चाहिएं, राहुल गांधी और मजदूरों की मुलाकात पर सीतारमण ने कहा था- पैदल जा रहे मजदूरों के साथ उनका समय बर्बाद करते हुए राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, बेहतर होता उनके साथ पैदल जाकर के उनके बच्चों और उनके सूटकेस को साथ कैरी करके बात करते चलते
17 May 2020
Read More »

कोरोना संकटकाल में विभिन्न विभागों में अटकी भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए बड़े निर्देश, सीएम गहलोत ने ली विभिन्न विभागों में प्रक्रियाधीन भर्तियों को लेकर की समीक्षा बैठक, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, कार्मिक सहित अन्य विभागों में प्रक्रियाधीन भर्तियों की स्थिति की समीक्षा की, सभी भर्तियों को टाइम बाउंड फ्रेम में पूरा करने और जिनमें परिणाम जारी हो चके हैं, उनमें जल्द नियुक्तियां दिए जाने के दिए निर्देश
17 May 2020
Read More »

प्रदेश में अटकी भर्तियों को लेकर सांसद किरोडी लाल मीणा ने साधा सीएम अशोक गहलोत पर निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी ने आज प्रदेश में लंबित भर्तियों की समीक्षा की और इन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, उनका यह आश्वासन कोरा दिखावा है, क्योंकि सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति की वजह से ज्यादातर भर्तियां अटकी हुई हैं और बेरोजगार परेशान हैं, RPSC में सदस्यों के 4 पद रिक्त हैं और अधीनस्थ बोर्ड सिर्फ चेयरमैन के भरोसे चल रहा है, कोर्ट में लंबित भर्तियों में सरकार की और से लगातार कमजोर पैरवी की जा रही है, ऐसे में भर्तियां अटकेगी नहीं तो क्या होगा? सरकार को इन खामियों को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए
17 May 2020
Read More »

यूपी सीमा पर प्रवासियों को लेकर जा रही बसों को रोकने पर बोले उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट- प्रवासी श्रमिकों को लेकर जा रही बसों को यूपी सरकार ने सीमा पर रोक दिया है व अंदर प्रवेश नहीं दे रही है, ये सभी श्रमिक कई मुसीबतों का सामना करते हुए निकले है और घर पहुंचना चाहते है, उत्तरप्रदेश सरकार से आग्रह है कि मानवता के लिए सभी श्रमिको को राज्य मे प्रवेश दिया जाए
17 May 2020
Read More »

पूरे देश में कल से शुरू होगा लॉकडाउन 4.0, पूरे देश में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इस लॉकडाउन में भी स्कूल कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थाएं रहेंगी बंद, रेड- ग्रीन और ऑरेंज जोन का फैसला केंद्र ने राज्य सरकारों पर छोड़ा, देशभर में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों को नहीं होगी उड़ान की इजाजत, हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती रहेगी जारी, देशभर में नहीं चलाई जाएगी मेट्रो, होटल- रेस्टोरेंट रहेंगे बंद, धार्मिक स्थलों पर भी रहेगी रोक, मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करना होगा जरूरी, मॉल और जिम पहले की तरह ही रहेंगे बंद
17 May 2020
Read More »



ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह और नितिन गडकरी का ‘चंबल प्रागेस वे’ के लिए जताया आभार, ट्वीट कर कहा- पूर्व की कांग्रेस सरकार ने चंबल के विकास, प्रगति और उन्नति को गति देने के लिए बनने वाले ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, उसे आज मप्र सरकार ने ‘चंबल प्रागेस वे’ के नाम से तुरंत बनाने का निर्णय लिया है, मैं समूचे ग्वालियर- चंबल अंचल की ओर से मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं
17 May 2020
Read More »



