Day: May 6, 2020

Govind Singh Dotasara

राजस्थान: शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कोरोना सबंधित कार्यों में ड्यूटी कर रहे शिक्षकोें का जताया आभार, कहा- योद्धा बनकर कोरोना सबंधित कार्यों में ड्यूटी दे रहे शिक्षा विभाग के 1.75 लाख से अधिक शिक्षको तहेदिल से धन्यवाद, अब इनके स्थान पर रोटेशन से दूसरे शिक्षकों को लगाने का फैसला लिया गया है, जिसके आदेश शीघ्र जारी होंगे

Read More »

राजस्थान: पीसीसी चीफ सचिन पायलट शाम 4 बजे प्रवासियों की मदद के लिए गठित समन्वय समिति के सदस्यों से करेंगे बात, वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीसीसी की ओर से उठाए जा रहे कदमों के बारे में देंगे जानकारी, जरूरतमंदों की मदद सहित विभिन्न विषयों पर देंगे निर्देश

Read More »
Riyaz Naikoo

जम्मू कश्मीर: मारा गया हिजबुल का कमांडर रियाज नाइकू, घाटी में युवाओं को आतंकी बनाता था रियाज नाइकू, कई पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है नाइकू पर, अवंतीपुरा में के बंकर में छुपा बैठा था हंदवाड़ा ब्लास्ट का आरोपी नाइकू, सुरक्षा बल ने आईईडी से उड़ाया, साथ में एक अन्य आतंकी की मौत की खबर

Read More »
Hideout Of Hizbul Commander Riyaz Naikoo

जम्मू कश्मीर से बड़ी खबर, ​भारतीय सेना ने लिया हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों का बदला, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज नाइकू को किया ढेर, पुलवामा में जारी मुठभेड़ में मारा गया रियाज नाइकू, दो दिन पहले हंदवाड़ा में हुए हमले में तीन जवान हुए थे शहीद, एक स्थानीय नागरिक की भी हुई थी मौत

Read More »
Corona Virus Covid 19 In Rajasthan

कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, प्रदेश के 30 जिलों में फैला कोरोना का प्रकोप, जालौर में पहली बार सामने आए कोरोना के मरीज, तीन संक्रमित सहित प्रदेशभर में मिले 47 नए कोरोना के मरीज और दो की हुई मौत, जोधपुर में 32, जयपुर में 5, जालौर में 3, अजमेर व धौलपुर में 2—2, भरतपुर, सवाईमाधोपुर और सीकर में 1—1 केस आया सामने, जयपुर और जोधपुर में हुई 1—1 मौत, प्रदेश में पिछले 14 घंटों में 82 नए केस आने से कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3240, तीन नई मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 92 पहुंचा

Read More »
Bsf

राजस्थान: जोधपुर से कोरोना को लेकर बड़ी खबर, BSF के 30 जवान कोरोना संक्रमित, सभी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पिछले दिनों दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में ड्यूटी पर थे तैनात, जोधपुर आने पर चिकित्सा विभाग ने 65 जवानों के लिए थे सैंम्पल जिसमें 30 जवान निकले संक्रमित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलवंत मंडा ने की पुष्टि

Read More »
Ashok Gehlot 1(2)

बंद पड़ी कृषि मंडियों को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किया ट्वीट, कहा- अशोक गहलोत जी ऐसा कोई निर्णय नहीं लेवें जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष किसानों को नुकसान हो, आज राजस्थान सरकार के निर्णय से कृषि मंडिया बंद है, किसान परेशान हैं, ऐसे फरमानों को वापिस लेकर किसानों को राहत प्रदान करें

Read More »
Kalraj Mishra And Satish Poonia

राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार संवाद करेंगे राजस्थान बीजेपी के नेता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में थोड़ी देर में विडियो कांफ्रेंस के जरिए बीजेपी का शिष्टमंडल करेगा राज्यपाल से संवाद, शिष्टमंडल में शामिल सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी गवर्नर को प्रदेश के हालातों से कराएंगे अवगत

Read More »
Soniagandhi1

सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के तरीके पर मोदी सरकार को घेरा, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में साधा निशाना, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद, मोदी सरकार से पूछी लॉकडाउन को लेकर आगे की रणनीति

Read More »