



Day: April 24, 2020


यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया एलान: अन्य राज्यों में फंसे उत्तरप्रदेश के मजदूरों की जल्द होगी घर वापसी, अपने सरकारी आवास पर कोर टीम के साथ हुई बैठक में मजदूरों की घर वापसी की योजना को दिया अंतिम रूप, टीम को दिए निर्देश कि देश के हर राज्य में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को शीघ्र वापस लाने का करें इंतजाम
24 Apr 2020
Read More »

कोरोना को लेकर बीकानेर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान, कहा- बीकानेर के लोगों ने कोरोना से लड़ाई में दिया पूरा साथ, सभी के सहयोग से बीकानेर होने जा रहा कोरोना मुक्त, जिले में अभी तक 37 कोरोना पॉजिटिव लेकिन 32 हो चुके है स्वस्थ, सभी हो चुके अस्पताल से डिस्चार्ज, हमारी संस्कृति-सेवा परमो धर्म की रही, इसी भावना से सेवा कार्य में जुटे सभी नागरिक
24 Apr 2020
Read More »


राजस्थान: सतीश पूनियां ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना, कहा- झूठ के पैर नहीं होते मैडम सोनिया गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने अर्नब के खिलाफ नागपुर को छोड़कर सभी एफआईआर पर कार्यवाही के लिए 14 दिन के लिए लगा दी है रोक, उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के दिए हैं निर्देश, अब कहां मुंह छुपाएगी कांग्रेस?
24 Apr 2020
Read More »

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान: पिछले 24 घंटों में 1684 नए संक्रमित मामले जबकि 491 मरीज हुए ठीक, मरीजों के ठीक होने की दर 20.5 फीसदी कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिशें जारी, अब तक 80 जिले कोरोना मुक्त जबकि देश के 734 जिलों में कोरोना का वायरस फैला, देश में कोरोना के कुल 23077 मामले जबकि 718 की हुई मौत, 4749 मरीज जीत चुके हैं कोरोना की जंग
24 Apr 2020
Read More »

वसुंधरा राजे ने फसल खरीद को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, किसानों के लिए खरीद केंद्र खोलने और ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण की मांग, कहा— फसल विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराने में राज्य सरकार की विफलता के चलते किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, हमारी सरकार के समय 15 मार्च से कोटा तथा 1 अप्रैल से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो जाती थी, लॉकडाउन के समय में किसानों को फिलहाल दुगुनी मार झेलनी पड़ रही है इसलिए राज्य सरकार पहले के मुकाबले खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लेकर प्रत्येक 5 ग्राम पंचायतों पर एक खरीद केंद्र खोलें तथा किसानों को ब्याज मुक्त फ़सली ऋण का वितरण भी शीघ्र शुरू करें
24 Apr 2020
Read More »

कोरोना को लेकर राजस्थान से दुखद खबर, प्रदेश में कोरोना से 32वीं मौत, पिछले 12 घंटे में जयपुर में चौथी मौत, आज जयपुर में जमवारामगढ़, रामगंज, मोती डूंगरी रोड और आदर्श नगर निवासी सहित चार की हुई मौत, सभी 60 से 75 वर्ष की आयु के बुजुर्ग, जयपुर में अब तक कोरोना से हो चुकी है 18 लोगों की मौत, 761 पॉजिटिव मरीज भी आ चुके है सामने
24 Apr 2020
Read More »


कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, प्रदेश में 8 नए संक्रमित केस आए सामने और 2 की हुई मौत, सभी मामले जयपुर जिले से, शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 761 हुई, मौतों का आंकड़ा 17 पहुंचा, शहर से 13 मामले सुबह भी आ चुके हैं सामने, प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर हुई दो हजार के पार, पिछले 12 घंटों में 44 नए मामलों की पुष्टि, इस दौरान तीन मौत भी हुई, कुल 2008 कोरोना मरीज हो चुके हैं राजस्थान में, 31 की हो चुकी है मौत
24 Apr 2020
Read More »


