



Day: April 18, 2020




डेली हेल्थ बुलेटिन: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जमातियों की वजह से बढ़े देशभर में कोरोना के मामले, दिल्ली में 63 फीसदी और यूपी में 59 फीसदी मरीज जमाती, अन्य 23 राज्यों में भी कोरोना मामले बढ़ने की वजह मरकज से जुड़े लोग, पिछले 24 घंटों में 991 मरीज, 43 की मौत, देश में 14378 कोरोना मरीज जबकि 480 की मौत, 1992 संक्रमित हुए स्वस्थ, पिछले 14 दिनों से 45 जिलों में एक भी संक्रमित केस नहीं आया सामने
18 Apr 2020
Read More »

मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेहद चिंतित, कहा- कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण देश प्रवासी मजदूरों की समस्या गंभीर हो गई है, चाहे मजदूर अपने राज्य में या किसी अन्य राज्य में फंस गए हों, उनके लिए एक बार अपने घर जाना ज़रूरी, संभव है कि 20 अप्रैल के बाद भारत सरकार कुछ छूट दें, इससे मजदूरों का मनोबल बढ़ेगा, राजस्थान पहला राज्य है जहां हम मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं
18 Apr 2020
Read More »

राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जताया मीडियाकर्मियों का आभार, बताया समाजसेवा का सिरमौर, कहा- कोविड 19 के खतरे से देश को बचाने के लिए सभी कोरोना योद्धाओं की तरह मीडिया के हमारे भाई-बहन भी फ्रंटलाइन वर्कर हैं, जो संक्रामक महामारी के संकट के बीच देशवासियों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के साथ ही जनता को स्वयं के बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं, रिपोर्टिंग करते समय लोगों से निर्धारित दूरी बनाने और स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी सावधानियां बरतने की अपील, कहा ‘हम जीतेंगे’
18 Apr 2020
Read More »


एमपी: इंदौर में फिर हुआ कोरोना वॉरियर्स पर हमला, सर्वे कर रही टीम पर चाकू से हमला, टीम में डॉक्टर, टीचर, आशा वर्कर शामिल, स्थानीय लोगों के साथ एक स्वास्थ्यकर्मी हुआ घायल, हमलावर का नाम पारस बताया जा रहा है, नशे में धुत था युवक, इससे पहले टाट पट्टी बाखल इलाके में स्वास्थ्य टीम पर हो चुका है हमला, वहीं रानीपुरा इलाके में डॉक्टर्स पर थूंका था कुछ युवकों ने, पुलिस से की थी शिकायत
18 Apr 2020
Read More »


बसपा सुप्रीमो मायावती ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- कोचिंग में पढ़ने वाले लगभग 7,500 युवकों को लाॅॅकडाउन से निकालने व उन्हें सुरक्षित घरों में भेजने के लिए यूपी सरकार ने काफी बसें कोटा भेजी है जो स्वागत योग्य कदम, लेकिन सरकार से यह भी आग्रह है कि ऐसी चिन्ता यहां के उन लाखों ग़रीब प्रवासी मज़दूर परिवारों के लिए भी ज़रूर दिखाये, जिन्हें अभी तक भी उनके घर से दूर नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है
18 Apr 2020
Read More »


