



Day: April 13, 2020


राजस्थान से कोरोना को लेकर बडा अपडेट, प्रदेश 50 और नए कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, जोधपुर में 24, जयपुर और कोटा में 9—9, बांसवाडा में 6, ईरान से जैसलमेंर रेस्क्यू कर लाए गए भारतीयों में से 2 नए केस आए सामने, प्रदेश में आज अब तक 93 नए केस आने से कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढकर हुई 897
13 Apr 2020
Read More »


मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन पर बोले शिवराज सिंह- हम 23 मार्च से लगातार #COVID19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं, हमारी पार्टी ने फैसला किया कि पहले इस लड़ाई को जीतना है, मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ दिनों बाद किया जाएगा, आगे जैसी भी परिस्थितियाँ बनेंगी, पार्टी के साथ विचार-विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा
13 Apr 2020
Read More »


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान- कांग्रेस का कुशासन ऐसा था कि उनके साथियों ने ही उन पर आरोप लगाए कि ऐसी सत्यानाश करने वाली सरकार पहले कभी हमने नहीं देखी, सरकार खुद चला नहीं पाए और आरोप हम पर लगा रहे हैं, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है
13 Apr 2020
Read More »

सांसद दिया कुमारी ने गहलोत सरकार से की अपील, कहा- मैं राज्य सरकार से अपील करती हूँ कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर कोरोना सेवा कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का वेतन दोगुना किया जाए व कोरोना के ख़िलाफ़ संघर्ष में डट कर खड़े रहने वाले प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मियों का 50 लाख तक का बीमा जल्द से जल्द कराया जाए
13 Apr 2020
Read More »

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को 10 किलो अनाज जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी 6 माह तक 10 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त देने की मांग की, इस पर सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा- सोनिया जी की चिंताओं को दूर करने की आवश्यकता है, संकट के इस समय में कई प्रवासी मजदूरों के पास एनएफएसए कार्ड नहीं हैं और कई योग्य लोगों को भी एनएफएसए सूची से बाहर रखा गया है, हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश में किसी को भी भूख का सामना न करना पड़े
13 Apr 2020
Read More »

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया कमलनाथ पलटवार, कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस संकट के समय ऐसी खराब राजनीति होगी, कमलनाथ जी ने कहा कि राहुल गांधी ने 12 फरवरी को ही इस बारे में (# COVID19) चेतावनी दे दी थी, तो भैया मुख्यमंत्री कौन थे उस समय? 23 मार्च तक उन्होंने क्या किया? क्या कोई इतना स्वार्थी हो सकता है कि इस काम को सिर्फ इसलिए रोके क्योंकि वे अब सीएम नहीं होंगे ?
13 Apr 2020
Read More »



