



Day: April 3, 2020


चिकित्सक टीम से बदस्लूकी पर बोले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा- कोरोना वॉरियर्स से बदसलूकी बर्दास्त नहीं की जाएगी फिर चाहे वो किसी भी धर्म का हो, मजहब ऐसा करना नहीं सिखाता, सख्ती से निपटा जाएगा ऐसे मामलों से, कोरोना से निपटने का केवल एक तरीका ‘लॉकडाउन’, इसकी पालना करें, बता दें, टोंक के काली पलटन में महिला सर्वेयर टीम पर हुआ था हमला, अभद्रता एवं मारपीट भी हुई टीम के साथ
3 Apr 2020
Read More »

कोरोना राजनीति: कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गहलोत सरकार में मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी ही सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग पर कसा करारा तंज, ट्वीट कर कहा- भरतपुर शहर के स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री सुभाष गर्ग आखिरकार यहां की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं, मुझे आशा है कि उनकी बैठकें केवल फोटोबाजी के अवसर से ऊपर हो रही होंगी, मैं पिछले 15 दिनों से अकेले ही संकट से जूझ रहा हूं
3 Apr 2020
Read More »



पीएम मोदी की अपील पर बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, आइए 5 अप्रैल को हम सभी अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दीये, मोमबत्ती और मोबाइल से प्रकाश करें, यह हमारे सामूहिक दृढ़निश्चय का प्रकटीकरण होगा, अंधकार और अनिश्चितता के माहौल में भारत एक प्रेरणा के रूप में विश्व पटल पर उभरेगा
3 Apr 2020
Read More »



टोंक में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर बोले सचिन पायलट, पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है, टोंक जिले में भी इस संक्रमण ने दस्तक दी है, इस गंभीर स्थिति को देखते हुए WHO की टीम टोंक जिले का दौरा किया करेगी, WHO द्वारा दी गई रिपोर्ट एवं दिशा निर्देश की पालना कर इस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हम प्रयासरत है, हम सभी सतर्कता एवं संयम से इस संक्रमण को नियंत्रित कर तीसरे चरण में जाने से रोक सकते हैं, प्रदेशवासियों की सुरक्षा ही हमारा संकल्प है
3 Apr 2020
Read More »



