AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट खोलकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी, बीजेपी बोली- देश विरोधी हरकत

नई दिल्ली। AI Summit में यूथ कांग्रेस का हंगामा, टीशर्ट खोलकर पीएम मोदी के खिलाफ की नारेबाजी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध, भारत मंडपम में घुसकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में, बीजेपी ने घटना को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, घटनाक्रम को बताया देश विरोधी हरकत, इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, विदेश नीति पर उठाये सवाल, यूथ कांग्रेस ने कहा- ‘जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी हावी हो तो साफ है पीएम मोदी COMPROMISED हैं, सच्चाई को उजागर करने के लिए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं, बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर साधा राहुल गांधी पर निशाना, भारत प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा, कांग्रेस पार्टी ने गरिमा की जगह इसमें अड़ंगा डालने का चुना रास्ता, भारत को वैश्विक मंच पर शर्मिंदा करने के उद्देश्य से किया ये कृत्य, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- कांग्रेस ने दुनिया के सामने किया देश का अपमान. कांग्रेस और राहुल गांधी ने साबित किया कि वे देश विरोधी, कांग्रेस को है देश के विकास से नफरत