उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच मुख्यमंत्री योगी आज शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से करेंगे मुलाकात, आज शाम 6:30 बजे होगी मुलाकात, इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो सकती है चर्चा, फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार में हैं 54 मंत्री, इनमें से 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री, राज्य में विधानसभा की 403 सीटों के हिसाब से हो सकते हैं अधिकतम 60 मंत्री, ऐसे में छह सीटें हैं अभी खाली, इस कैबिनेट विस्तार में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चायल से विधायक पूजा पाल, ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे, तेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान, हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिंह आशु और विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया को मिल सकती है जगह, बता दें उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में होंगे विधानसभा चुनाव, ऐसे में कैबिनेट विस्तार में आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय जातीय समीकरणों को भी साधने का किया जा सकता है प्रयास
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार कल! 6 नए चेहरों को मिल सकता है मौका, जानें लिस्ट में किसके नाम

Yogi Adityanath I Uttar Pradesh I Mantri Mandal Vistar I Up politics









