यमुना जल प्रोजेक्ट को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, भजनलाल सरकार और हरियाणा सरकार के बीच के ड्रीम प्रोजेक्ट का MoA हुआ साइन, गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ साइन, 32 साल पुराने यमुना जल विवाद का हुआ समाधान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार प्रयासों के बाद हरियाणा और राजस्थान के बीच 32 साल पुराने यमुना जल विवाद के समाधान की दिशा में हुआ ऐतिहासिक समझौता, इस समझौते के तहत 1994 के यमुना जल बंटवारा समझौते के अनुसार हरियाणा, राजस्थान को उसके हिस्से का पानी कराएगा उपलब्ध, हथिनीकुंड बैराज से करीब 295 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा राजस्थान, इस परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र को 1917 क्यूसेक पानी मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे चूरू, सीकर और झुंझुनू जिलों के लाखों लोगों को वर्षों पुराने पेयजल संकट से मिलेगी राहत, इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति देने में हो सकती है महत्वपूर्ण साबित
32 साल बाद खत्म हुआ यमुना जल विवाद, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

भजनलाल सरकार की बड़ी कामयाबी: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यमुना जल प्रोजेक्ट पर हुआ ऐतिहासिक करार











