PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राबड़ी देवी के सरकारी बंगले की डेडलाइन खत्म, क्या तेजस्वी यादव के आवास में शिफ्ट होगा लालू परिवार?

29 जून 2026
साझा करें:
राबड़ी देवी के सरकारी बंगले की डेडलाइन खत्म, क्या तेजस्वी यादव के आवास में शिफ्ट होगा लालू परिवार?
  • राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने की आज आखिरी तारीख, क्या होगा अगला कदम?
  • बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा आज हुई खत्म,   राबड़ी देवी आज खली करेगी सरकारी आवास, भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस के बाद, अब सबकी नजर इस बात पर है कि तय समय के अंदर सरकारी बंगला खाली किया जाता है या नहीं? वही डेडलाइन से एक दिन पहले राबड़ी देवी के आवास से सामान शिफ्ट करने का काम पूरे दिन चलता रहा, पटना के कौटिल्य नगर स्थित लालू-राबड़ी के निजी आवास में अभी काम भी नहीं हुआ पूरा, इसके बावजूद ज्यादातर सामान वहीं शिफ्ट किया गया, राबड़ी देवी को आवंटित आवास 39 हार्डिंग रोड में सामान नहीं किया गया शिफ्ट, इस बात की भी चर्चा है कि अगर आज आवास खाली होता है तो उस स्थिति में लालू-राबड़ी समेत परिवार के अन्य सदस्य तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड सरकारी आवास में हो सकते हैं शिफ्ट, बता दें विभाग ने नोटिस की प्राप्ति के सात दिनों के भीतर आवास खाली करने का दिया था निर्देश, तय समयसीमा में आवास खाली नहीं होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी 

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal