संत की कनक दंडवत यात्रा से सचिन पायलट 2028 में बनेंगे मुख्यमंत्री? जानें पूरी खबर

2028 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, सभी पार्टियों के दिग्गज कसने लगे कमर, तो कांग्रेस महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट के प्रशंसक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कर रहे है दुआ, इसी बीच पायलट के एक घोर प्रशंसक का एक रोचक वीडियो हो रहा वायरल, सचिन पायलट को CM बनाने के लिए एक संत की दंडवत यात्रा बनी चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर संत का वीडियो हो रहा वायरल, करौली से द्वारकाधीश तक 600 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा कर रहे संत राजगिरी, करौली से टोंक पहुंची संत राजगिरी की दंडवत यात्रा, संत राजगिरी ने जताई उम्मीद वर्ष 2028 में जरूर पूरी होगी मन्नत, भीषण गर्मी के बावजूद रोजाना तपती सड़क पर 10-12 किलोमीटर कर रहे हैं कनक दंडवत, हालांकि सचिन पायलट से कभी नहीं मिले हैं संत राजगिरी, पहले भी 2 बार लंबी दूरी की कनक दंडवत यात्रा कर चुके हैं संत राजगिरी, करौली से गंगौत्री-रामेश्वरम की 750 किलोमीटर और करौली से जगन्नाथपुरी तक 1500 किलोमीटर की कर चुके हैं दंडवत यात्रा, अब करौली से द्वारकाधीश की तीसरी बार कर रहे हैं कनक दंडवत यात्रा, 2028 विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का संत ने लिया है संकल्प, संत राजगिरी ने कहा- ‘जनता से जुड़े नेता हैं सचिन पायलट, सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में हमेशा रहते हैं जनता के बीच,’ वहीं अब देखना यह होगा कि 2028 में कांग्रेस की बन पाएगी सरकार? क्या सरकार बनने के बाद सचिन पायलट बन पाएंगे मुख्यमंत्री?

ये भी पढ़े : X, Google, Meta, linkedin समेत कई लोगों पर केन्द्रीय मंत्री की बेटी ने ठोका 10 करोड़ की मानहानि का दावा