PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

क्या राहुल गांधी के फैसले के बाद कांग्रेस छोड़ेंगे चन्नी? बनाएंगे अलग पार्टी?

08 जुलाई 2026
साझा करें:
क्या राहुल गांधी के फैसले के बाद कांग्रेस छोड़ेंगे चन्नी? बनाएंगे अलग पार्टी?

Punjab Congress I Charanjit singh channi I Rahul Gandhi I Sukhjinder Singh randhawa 

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह आने वाले दिनों में ले सकती है बड़ा राजनितिक मोड़,  प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के बयान के बाद शुरू हुई नई चर्चा, पार्टी में चल रही कलह पर भूपेश बघेल ने साफ शब्दों में कह दिया है कि पंजाब में जो फैसला हाईकमान ने लिया है, उसमें अब किसी तरह का बदलाव नहीं होगा,  इस बयान के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगली रणनीति को लेकर राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं, बघेल के इस बयान के बाद  माना जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी के सामने फिलहाल हो सकते हैं तीन संभावित रास्ते, पहला, वे फिलहाल शांत रहकर हाईकमान के अगले फैसले का करें इंतजार, दूसरा, अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने के लिए समर्थक पदाधिकारियों के जरिए अपनाएं दबाव की राजनीति, वहीं तीसरी यह कि यदि असंतोष लगातार बना रहता है तो क्या चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस से अलग होकर नया राजनीतिक विकल्प तलाशेंगे या नई पार्टी के गठन की दिशा में कदम बढ़ाएंगे? हालांकि इस संबंध में चन्नी की ओर से अभी तक नहीं आया कोई कोई आधिकारिक बयान, ऐसे में सभी की नजरें अब राहुल गांधी और कांग्रेस हाईकमान की होने वाली बैठक के साथ-साथ चन्नी के अगले कदम पर टिकी हैं, जो पंजाब की राजनीति में डाल सकता है बड़ा असर 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal