PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

पेपर लीक पर फिर गरमाई सियासत: UGC-NET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

08 जुलाई 2026
साझा करें:
पेपर लीक पर फिर गरमाई सियासत: UGC-NET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने उठाए गंभीर सवाल

Rahul Gandhi I Congress I Paper Leak I Narendra Modi I Dharmendra Pradhan I Modi Sarkar I Modi Government I Bjp Government I Nta I Political News I Indian Politics I Politalks News I Breaking News I

देश में पेपरलीक को लेकर एक बार फिर गर्म हुई सियासत, देश की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा UGC-NET एक बार फिर से विवादों में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि परीक्षा से पहले 100 पन्नों की एक PDF हुई थी लीक, जिसमें मौजूद कई सवाल सोशियोलॉजी के असली प्रश्नपत्र से खाते थे मेल, राहुल गांधी ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा- पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप हैं बेहद चौंकाने वाले, NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF हुई प्रसारित, यह PDF है उस क्वेश्चन पेपर सेटिंग की जो सिर्फ़ NTA के पास होती है उपलब्ध, PDF के लगभग 90 सवाल सोशियोलॉजी के असली प्रश्नपत्र से खाते हैं मेल, वही प्रश्नपत्र 2.25 लाख रूपये में बेचा जा रहा था बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में, इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी किया दावा, NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार सो रही है आंखें मूंदकर, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए नहीं रखती कोई मायने, सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद है बेकार, न जांच होगी, न छात्रों को मिलेगा न्याय, बदलाव का एकमात्र औज़ार है हमारी सम्मिलित आवाज़,  देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में लाकर रहेगी शिक्षा क्रांति 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal