PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान कांग्रेस से कौन जाएगा राज्यसभा? रेस में चल रहे है ये 5 दिग्गजों के नाम, देखें पूरी खबर

25 मई 2026
साझा करें:
राजस्थान कांग्रेस से कौन जाएगा राज्यसभा? रेस में चल रहे है ये 5 दिग्गजों के नाम, देखें पूरी खबर

Rajasthan I Rajyasabha Election I Rajasthan Congress I 

राजस्थान में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर सियासी पारा हुआ गर्म, चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए कार्यक्रम भी कर दिया है जारी, इसके तहत 18 जून 2026 को होगा मतदान, राजस्थान से 3 सीटें हो रही है खाली, राजस्थान से नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल हो रहा है पूरा, वहीं सियासी गलियारों में अब चर्चा है कि राजस्थान कांग्रेस से कौन होगा पार्टी का उम्मीदवार? राजस्थान विधानसभा में सदस्यों के हिसाब से कांग्रेस को मिलेगी एक राज्यसभा सीट, सूत्रों के अनुसार नीरज डांगी फिर रिपीट होने की कर रहे हैं कोशिश, वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार पहले से 4 चेहरे बाहरी होने के चलते कांग्रेस नीरज डांगी की जगह खाली हुई सीट पर राजस्थान के ही किसी नेता को बना सकती है उम्मीदवार, कांग्रेस के 5 राज्यसभा सांसदों में से 4 हैं बाहरी, सोनिया गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद कुमार हैं बाहरी, वहीं केवल एक नीरज डांगी ही हैं राजस्थान से, फिलहाल राज्यसभा सांसद बनने की रेस में चल रहे हैं 5 नाम, नीरज डांगी, पवन खेड़ा, दिनेश खोड़निया, सीपी जोशी और भंवर जितेंद्र सिंह, वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी चाहते हैं कि उन्हें फिर से भेजा जाए राज्यसभा, इसे लेकर वो हैं कांग्रेस आलाकमान के लगातार संपर्क में, पवन खेड़ा खुद की उम्मीद्वारी के लिए हैं राहुल गांधी के संपर्क में, दिनेश खोड़निया माने जाते है अशोक गहलोत के करीबी, बता दें पेपर लीक मामले में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के गिरफ्तार होने के बाद दिनेश खोड़निया पर भी लगे थे मिलीभगत के आरोप, पूर्व विधानसभा  अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी राज्यसभा सीट के लिए माने जा रहे हैं सबसे मजबूत और रेस में सबसे आगे, वहीं भंवर जितेंद्र सिंह भी हैं एक मजबूत दावेदार, भंवर जितेंद्र सिंह को माना जात है राहुल गांधी और अशोक गहलोत का करीबी, अब देखना यह होगा की कांग्रेस आलाकमान राजस्थान से राज्यसभा भेजने के लिए किसके नाम की करती है घोषणा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal