PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'युवाओं और Gen-Z से डरती है सरकार, क्योंकि...'- CBSE स्कैम पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

25 मई 2026
साझा करें:
'युवाओं और Gen-Z से डरती है सरकार, क्योंकि...'- CBSE स्कैम पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

'मोदी-प्रधान की जोड़ी ने CBSE को बनाया धांधली का प्रतीक'- राहुल गांधी बोले- युवाओं और Gen-Z से डरती है सरकार, यही तोड़ेंगे अहंकार

Rahul Gandhi Big Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, राहुल गांधी ने CBSE बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी और सवाल उठाने वाले एक 17 साल के छात्र को निशाना बनाए जाने पर मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी ने कहा- मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया, दशकों में पहली बार CBSE बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं, 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी - और एक हफ़्ते से OSM, ग़लत मार्किंग और जाँच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं, एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जाँची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया, मगर, उसे मदद नहीं, गालियाँ मिलीं - BJP के IT cell ने उसे “Anti-National” कहा, “Soros का एजेंट” कहा, “Deep State” का हिस्सा कहा, एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है, सच यह है - मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं। और जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है, पर सुन लीजिए, मोदी जी - यही युवा, यही Gen-Z आपका अहंकार तोड़ेगा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal