विनोद जाखड़ की जीवनी | Vinod Jakhar Biography in Hindi

Vinod Jakhar Biography in Hindi – इस लेख में हम आपको विनोद जाखड़ की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

विनोद जाखड़ की जीवनी (Vinod Jakhar Biography in Hindi)

Vinod Jakhar Latest News – कांग्रेस की छात्र ईकाई को अब नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया हैं. कांग्रेस की छात्र ईकाई को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) के नाम से जाना जाता हैं. राजस्थान की छात्र राजनीति से अपनी पहचान बनाने वाले विनोद जाखड़ को कांग्रेस ने एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया हैं. इससे पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष वरुण चौधरी थे. अब यह जिम्मेदारी जयपुर के रहने वाले और दलित समुदाय से आने वाले विनोद जाखड़ को दी गई हैं. इस लेख में हम आपको विनोद जाखड़ की जीवनी (Vinod Jakhar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

विनोद जाखड़ का जन्म और परिवार (Vinod Jakhar Birth & Family)

विनोद जाखड़ का जन्म 7 सितंबर, 1994 को राजस्थान की राजधानी जयपुर के विराटनगर तहसील के मेड गांव में हुआ था. उनके पिता मिस्त्री हैं जबकि माँ गृहणी है. विनोद चार भाई-बहनो में सबसे बड़े हैं.

बताया जाता हैं कि जब विनोद सात साल के थे तभी उनका परिवार जयपुर आकर शिफ्ट हो गया था, पिता ने एक स्कूल में नौकरी पकड़ ली और इस कारण विनोद को पिता वाले स्कूल में निःशुल्क पढाई का अवसर मिल गया. पढाई के बाद विनोद का आगे का जीवन जयपुर में ही बीता. विनोद जाखड़ धर्म से हिन्दू है और जाति से दलित है.

विनोद जाखड़ की शिक्षा (Vinod Jakhar Education)

विनोद जाखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से राजनीतिशास्त्र में बी.ए. ऑनर्स किया. इसके बाद उन्होंने 2017 में समाजशास्त्र से स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया.

विनोद जाखड़ का राजनीतिक करियर (Vinod Jakhar Political Career)

कांग्रेस ने अपनी पार्टी की छात्र ईकाई यानि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी हैं. लंबे समय तक चले कई अभ्यर्थियों के साक्षातकार के बाद इस पद पर विनोद जाखड़ के नाम पर मोहर लग गया. जाखड़ दलित समुदाय से आते हैं और उनकी पहचान भाजपा और आएसएस विरोधी के तौर पर होती हैं और अब उन्हें कांग्रेस का छत्रछाया मिल गया हैं, जो भाजपा और आएसएस का कट्टर विरोधी हैं.

अगर विनोद के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वर्ष 2014 में जाखड़ राजस्थान कॉलेज के अध्यक्ष चुने गए थे. चूँकि विनोद का लगाव कांग्रेस से शुरू से रहा था इसलिये 2018 में हुए राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से टिकट की मांग की पर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया. परिणाम यह हुआ कि जिद्दी स्वभाव वाले विनोद ने एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही उस चुनाव को लड़ा और जीत हासिल की, बताया जाता हैं इस जीत के पीछे छात्रों का मिला सहयोग था. चुनावी-खर्ज के लिए उन्हें बड़ी संख्या में चंदा की प्राप्ति हुई, जिससे उनकी जीत आसान हो गई. इस तरह वह वर्ष 2018 में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे. राज्य में जब उनका राजनीतिक कद बढ़ने लगा तब फ़रवरी, 2024 में कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान स्टूडेंट यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया और फिर दो वर्ष बाद 20 फरवरी, 2026 को कांग्रेस ने उन्हें नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) का अध्यक्ष घोषित किया.

राजस्थान में 2028 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. माना जा रहा हैं विनोद को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस एक तीर से कई शिकार करने की कोशिश की हैं. विनोद की पहचान राज्य में एक दलित युवा नेता की हैं. वह भाजपा और आरएसएस के विरुद्ध भ्रामक प्रचारक के तौर पर भी जाने जाते हैं. राज्य में अवैध धरना और प्रदर्शन के कारण वह कई बार जेल भी जा चुके हैं. कांग्रेस इसी का लाभ लेना चाहती हैं. उसे उम्मीद हैं कि इससे राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में उसे दलित वोटर्स का भी मत प्राप्त होगा, जिससे राज्य में सरकार बनाना आसान होगा.

इस लेख में हमने आपको विनोद जाखड़ की जीवनी (Vinod Jakhar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.