जयपुर में फिर सक्रिय वाहन चोर गिरोह, चंद सैकंड में बाइक चोरी

breaking news
9 Jan 2026
राजधानी जयपुर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय है. जगतपुरा के रामनगरिया थाना इलाके के शिव ऑफिसर RAS कॉलोनी में बीती रात चोर फिर एक बाइक चुरा ले गए। आरोपी स्पीड बाइक पर सवार होकर आए थे, उनमें से एक आरोपी अपार्टमेंट के बाहर रूक गया, वहीं दूसरा युवक अपार्टमेंट की पार्किंग में घुसा महज कुछ सैकेंड में बाइक का लॉकर तोड़कर बाइक लेकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। घटना रात करीब 3.12 बजे की है। पीड़ित मनीष कुमार गर्ग को सुबह बाइक चोरी की वारदात का पता चला तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. लेकिन फिलहाल वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। CCTV फुटेज में आप देख सकते हैं किस तरह आरोपियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। https://youtube.com/shorts/NFcX6oCer4U