उत्तराखंड की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का थाम दामन, रामशरण नौटियाल नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में हुए शामिल, इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई नेता रहे मौजूद, रामशरण नौटियाल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा से दिया था इस्तीफा, उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह भाजपा में सम्मान नहीं मिलने को बताया था, रामशरण नौटियाल ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चकराता सीट से लड़ा था चुनाव, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, वही भाजपा छोड़ने की वजह पूछे जाने पर नौटियाल ने कहा- कोई भी व्यक्ति उस जगह को आसानी से नहीं छोड़ता, जहां उसने 12 साल तक किया हो काम, व्यक्ति जहां भी काम करता है, वहां उसे मिलना चाहिए सम्मान, अगर सम्मान नहीं मिलता, तो वह दूरी बना लेता है











