राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान, बीकानेर जिले में RLP के जिला परिषद प्रत्याशी के प्रतिनिधि एवं नोखा MLB कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश सारण पर हुए जानलेवा हमले को लेकर हनुमान बेनीवाल ने जताई कड़ी नाराजगी, सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा- नोखा MLB कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बीकानेर जिले में वार्ड संख्या 13 से RLP के जिला परिषद प्रत्याशी के प्रतिनिधि दिनेश सारण पर हुआ जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, लोकतंत्र में चुनाव लड़ना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, चुनावी प्रतिस्पर्धा में हिंसा और भय का सहारा लेना कायराना कृत्य है, जिसका स्वच्छ लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है, इस गंभीर मामले को लेकर मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल को चेतावनी देते हुए कहा- मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्पष्ट चेतावनी देता हूं इस प्रकरण में हमलावरों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है इसलिए 24 घंटे के भीतर हमलावरों एवं हमले की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर करेंगे विशाल प्रदर्शन
RLP नेता पर जानलेवा हमले से भड़के हनुमान बेनीवाल, CM भजनलाल को दी खुली चेतावनी, कही ये बड़ी बात

Hanuman Beniwal I RLP I Bhajanlal Sharma I Nagaur I Bikaner









