Udit Raj Latest News – उदित राज दिल्ली कांग्रेस के नेता है. उन्हें विवादित और अजीब बयान देने के लिए जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी का महिमामंडन करते हुए कहा हैं कि ओबीसी के लिए राहुल गांधी दूसरे अंबेडकर साबित होंगे. राजनीतिक जगत में उनके इस बयान की निंदा हो रही है. उदित राज पूर्व भाजपा सांसद भी है हालांकि वे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस चले गए थे. राजनीति में आने से पहले वे भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हुआ करते थे. वे नई दिल्ली में आयकर उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त और अतिरिक्त आयकर आयुक्त भी रह चुके हैं. इस लेख में हम आपको उदित राज की जीवनी (Udit Raj Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
उदित राज की जीवनी (Udit Raj Biography in Hindi)
| पूरा नाम | समिक भट्टाचार्य |
| उम्र | 67 साल |
| जन्म तारीख | 01 जनवरी 1958 |
| जन्म स्थान | रामनगर, उत्तर प्रदेश |
| शिक्षा | एलएलबी |
| कॉलेज | इमैनुएल बाइबल कॉलेज, कोटा |
| वर्तमान पद | पूर्व लोकसभा सांसद |
| व्यवसाय | सिविल सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, राजनीतिज्ञ |
| राजनीतिक दल | कांग्रेस |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | स्वर्गीय श्री कल्लन |
| माता का नाम | स्वर्गीय श्रीमती सुख देई |
| पत्नी का नाम | सीमा बहल |
| बेटें का नाम | एक बेटा |
| बेटी का नाम | एक बेटी |
| स्थाई पता | टी-5, अतुल ग्रोव रोड, कॉनॉट प्लेस, नई दिल्ली |
| वर्तमान पता | टी-5, अतुल ग्रोव रोड, कॉनॉट प्लेस, नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 09899382211 |
| ईमेल | dr[dot]uditraj[at]gmail[dot]com |
उदित राज का जन्म, परिवार और शिक्षा (Shubhanshu Shukla Birth, Family & Education)
उदित राज का जन्म 1 जनवरी 1958 को उत्तर प्रदेश के रामनगर जिले में एक दलित परिवार में हुआ था. उदित राज के पिता का नाम कल्लन सिंह और माता का नाम सुख देई है. उदित राज की शादी 1990 में सीमा बहल से हुई है. उनके दो बच्चे है. उदित राज हिन्दू धर्म से कन्वर्ट होकर बौद्ध है. उदित राज पर 3 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
उदित राज की शिक्षा (Udit Raj Education)
उदित राज एमए और एलएलबी की उपाधि प्राप्त करने के बाद कोटा के इमैनुएल बाइबल कॉलेज से डॉक्टरेट किया.
उदित राज का शुरुआती जीवन (Udit Raj Early Life)
उदित राज ने वर्ष 1988 में सिविल सेवा परीक्षा पास किया. पहले गाजियाबाद में फिर दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा में नौकरी की. उदित ने 1990 में पहली बार गाजियाबाद में सहायक आयकर आयुक्त के रूप में सेवा दी और पांच वर्षो के बाद वर्ष 1995 में दिल्ली स्थानांतरित होकर चले गए, जहां उन्होंने आयकर उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त और अतिरिक्त आयकर आयुक्त जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया.
उदित राज का राजनीति करियर (Udit Raj Politics Career)
उदित राज कांग्रेस के अम्बेडकरवादी और बौद्ध नेता से आते है. उदित राज की राजनीतिक यात्रा दो दशक पहले से आरम्भ हुई. उन्होंने वर्ष 2003 में सामाजिक-राजनीतिक कार्यों के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी. 24 नवंबर 2003 को उन्होंने सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया और इंडियन जस्टिस पार्टी का गठन किया. इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति संगठन परिसंघ के नेता के रूप में 81वें, 82वें और 85वें संविधान संशोधनों को लागू करने में आंशिक सहयोग दिया.
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले दस वर्षो से चले आ रहे यूपीए के शासन को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा सहित सभी विपक्षी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई थी. इसी के तहत उदित राज भी अपनी पार्टी को किसी बड़ी पार्टी में विलय करने में ही अपना भविष्य देख रहे थे. इसी कारण उन्होंने 23 फ़रवरी 2014 को इंडियन जस्टिस पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया.
पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने उदित राज को दिल्ली से टिकट दिया. पार्टी ने उन्हें उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था. उस समय दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई के बीच आम आदमी पार्टी की इंट्री हो गई थी. इसी कारण भाजपा को दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ रही थी.
2014 आम चुनाव में भाजपा के टिकट पर उदित राज की जीत हो गई और वह पहली बार 16वीं लोकसभा में चुनकर संसद सदस्य बने. उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़ला को लगभग 1 लाख 7 हजार के वोटो के अंतराल से पराजित किया. तब कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी.
पर अगले चुनाव में जब भाजपा ने उदित राज को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया तब वे भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 24 अप्रैल 2019 को उदित राज कांग्रेस में चले गए.
2024 के लोकसभा चुनाव में उदित राज कांग्रेस के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से खड़े हुए, जहां से वह 2014 में भाजपा के सांसद चुने गए थे. इस बार उदित राज का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया से था. योगेंद्र चंदोलिया पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे फिर भी उन्होंने उदित राज को 2,90,849 वोटो के भारी अंतराल से पराजित किया. इस तरह उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया से पराजय मिला.
वर्तमान में, उदित राज किसी भी सभा के सदस्य नहीं है. इस समय वे दिल्ली कांग्रेस के नेता और असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. इसके अलावे उदित राज बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के साथ सक्रिय हैं और बुद्ध शिक्षा प्रतिष्ठान व दलित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठान का संचालन करते हैं. वे बुद्ध की आवाज़ का संपादन करते हैं और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की शिक्षा के लिए भारत की राष्ट्रीय निगरानी समिति के सदस्य हैं.
उदित राज की संपत्ति (Udit Raj Assets)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार उदित राज की कुल संपत्ति 10.11 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 3.34 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको उदित राज की जीवनी (Udit Raj Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























