प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला, कांग्रेस नेता जूली ने नएचएम (NHM) के तहत पिछले 7-8 वर्षों से सेवाएं दे रहे प्रशिक्षित योग शिक्षकों को हटाए जाने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मुख्यमंत्री पर सीधा बोला हमला, टीकाराम जूली ने कहा- NHM (एलोपैथिक विभाग) के अंतर्गत पिछले 7-8 वर्षों से सेवाएं दे रहे प्रशिक्षित योग शिक्षकों को हटाना न्यायोचित नहीं है; यह उनके रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ है खिलवाड़, मुख्यमंत्री जी, एक तरफ मोदी जी योग का डंका पीटते रहते हैं, और दूसरी तरफ आप योग जैसी वैज्ञानिक और विशेष विधा को बिना प्रशिक्षित लोगों के भरोसे छोड़कर “योग को छोड़ने” का काम कर रहे हैं, लगता है अब आप माननीय प्रधानमंत्री जी के ही अभियानों को कमजोर करने में जुटे हुए हैं, एक तरफ सरकार रोजगार देने के बड़े-बड़े झूठे दावे करती है, दूसरी तरफ पहले से कार्यरत युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, यह कैसा “सुशासन” है? यह कैसा “न्याय” है, मुख्यमंत्री जी?
NHM में बरसों से सेवा दे रहे योग शिक्षकों को हटाने पर भड़के टीकाराम जूली, कही ये बड़ी बात

भजनलाल सरकार के 'सुशासन' पर जूली का बड़ा वार: 'एक तरफ रोजगार देने के झूठे दावे, दूसरी तरफ NHM के ट्रेंड स्टाफ की ही कर दी छुट्टी'









