PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

NEET पेपर लीक और छात्रों की खुदकुशी पर भड़की कांग्रेस, कहा- सरकार के भ्रष्ट सिस्टम में हुए...

16 मई 2026
साझा करें:
NEET पेपर लीक और छात्रों की खुदकुशी पर भड़की कांग्रेस, कहा- सरकार के भ्रष्ट सिस्टम में हुए...

NEET I Congress I NEETI Paper Leak I

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर लगातार हमला जारी, एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,  NEET पेपर लीक के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों ने की है खुदकुशी, वही इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कहा-  'जानलेवा' BJP सरकार, राजस्थान के सीकर में NEET की तैयारी कर रहे प्रदीप मेघवाल ने अपनी जान दे दी, इसी तरह, दिल्ली में भी अंशिका नाम की छात्रा ने ख़ुदकुशी कर ली, इससे पहले, यूपी के लखीमपुर खीरी में ऋतिक और गोवा में सिद्धार्थ हेगड़े ने आत्महत्या कर ली थी, ये सभी छात्र NEET पेपर लीक होने के बाद, परीक्षा रद्द हो जाने से बेहद तनाव में थे, ये आत्महत्याएं नहीं, बल्कि BJP सरकार के भ्रष्ट सिस्टम में हुए मर्डर हैं, आज BJP के संरक्षण में पेपर लीक माफिया बच्चों का भविष्य तबाह कर रहे हैं, उनके सपनों को कुचल रहे हैं, पेपर लीक में पकड़े गए आरोपी कह रहे हैं- 'बड़े लोगों को बचाया जा रहा है', ऐसे में सवाल है: मोदी सरकार छोटे प्यादों को पकड़कर किन बड़े वजीरों को बचा रही है? देश जवाब मांग रहा है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal