उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार में चल रही सियासी हलचल को लेकर सपा ने पोस्टर के जरिए बीजेपी पर कसा तंज, सपा नेता मो. इखलाक की ओर से पार्टी मुख्यालय के बाहर BJP पर कटाक्ष करते हुए लगाई गई होर्डिंग, पोस्टर में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने से लेकर अब राज्यसभा जाने की तैयारी तक के सफर को फोटो और शब्दों से किया गया बयां, होर्डिंग में सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा-राजनीति का नया खेल, उसके नीचे गठबंधन के समय की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार दिखाए गए, तस्वीर में अमित शाह नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता देते आ रहे हैं नजर, जबकि पीछे नरेंद्र मोदी हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रहे हैं, इसके साइड में ‘अब आया नया मोड़’ लिखकर नीतीश कुमार की लगाई गई अकेली तस्वीर, वही होर्डिंग को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जो भाजपा की राजनीति पर करती है सीधा कटाक्ष, इस पोस्टर में अखिलेश यादव का पुराना बयान भी लिखा है, इसमें लिखा है कि अखिलेश यादव जी ने सही कहा था, BJP की राजनीति यही है…. पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो, सोशल मीडिया पर यह पोस्टर तेजी से हो रहा है वायरल











