PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान में पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप, भीड़ ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

12 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राजस्थान में पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप, भीड़ ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

राजस्थान में पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, भीड़ ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

Atar Singh Bhadana Death: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना की हुई हत्या,  अतर सिंह भड़ाना की जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई मौत, भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में रविवार शाम क्रेशर प्लांट और खनन लीज के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने लिया हिंसक रूप, जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना अपनी पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम पर संचालित क्रेशर प्लांट पर थे मौजूद, इसी दौरान करीब 70 से 80 लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से कर दिया हमला, इस हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर रूप से हुए घायल, दोनों को तत्काल वैर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अतर सिंह भड़ाना को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल और गगन शर्मा को किया गया भरतपुर रेफर, वही देर रात पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हो गई मौत, बताया जा रहा है कि क्रेशर संचालन और खान तक जाने वाले रास्ते को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और क्रेशर संचालकों के बीच करीब दो साल से चल रहा था विवादम  ग्रामीण पिछले 10 से 15 दिनों से कर रहे थे धरना-प्रदर्शन भी,  ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार शाम भड़ाना पक्ष के करीब 40 से 50 लोग धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का  किया प्रयास, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते लाठी-डंडे और चलने लगे पत्थर, वहीं पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- उनके पति को लगातार धमकियां मिल रही थीं, क्रेशर प्लांट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था और वहां आने वाले लोगों को भी डराया-धमकाया जा रहा था, इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद नहीं की गई कोई ठोस कार्रवाई , कमलेश भड़ाना ने हमले के दौरान गोली चलने और उनके पति को गोली लगने का भी आरोप लगाया है, हालांकि चिकित्सकों ने शुरुआती जांच में गोली लगने की नहीं की है पुष्टि, वही वैर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, क्रेशर संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पुलिस को इसकी जानकारी थी, घटना के बाद भौंड़ा गांव और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल किया गया तैनात, पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है


Atar Singh Bhadana, Atar Singh Bhadana Murder, Atar Singh Bhadana News, Bharatpur News, Rajasthan News, Former MLA Atar Singh Bhadana, Atar Singh Bhadana Attack, Bharatpur Crime News, Rajasthan Crime News, Vair Bharatpur News, Crusher Dispute Bharatpur, Mining Dispute Rajasthan, Bharatpur Police Investigation, Rajasthan Political News, Atar Singh Bhadana Death Case

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal