PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! बुलडोजर एक्शन पर भड़के

12 अक्टूबर 2026
साझा करें:
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! बुलडोजर एक्शन पर भड़के

  • बुलडोजर एक्शन पर शिवराज सिंह चौहान का फूटा गुस्सा, बोले- जुल्म की पराकाष्ठा हो गई!

  • मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के एक गांव में बुलडोजर ऐक्शन पर जाहिर की नाराजगी, सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फूट पड़ा गुस्सा, आदिवासी परिवारों के घरों को तोड़े जाने, खेतों में खड़ी फसल नष्ट करने और कुएं को मिट्टी से भरने की जानकारी मिलने पर शिवराज सिंह चौहान खुद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, शिवराज सिंह चौहान प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे तो महिलाएं उनसे मिलकर रोने लगीं, धरना स्थल पर बैठकर पीड़ितों की पीड़ा सुनी, घर उजड़ने के बाद महिलाओं और बच्चों की हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिवराज सिंह ने कहा- उनके क्षेत्र में जुल्म की पराकाष्ठा और अन्याय की इंतहा हो गई, जिन परिवारों के घर उजाड़े गए, उनके बच्चों और महिलाओं की पीड़ा के बारे में कार्रवाई करने वालों ने क्यों नहीं सोचा, वही इसके साथ ही शिवराज सिंह ने मौके से ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को फोन कर मामले पर आपत्ति दर्ज कराई, वही पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भी पूरा मामला उठाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कहीm शिवराज ने भरोसा दिलाया कि जिन परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उनके लिए नए घर बनवाए जाएंगे और स्थायी व्यवस्था होने तक रहने-खाने का इंतजाम किया जाएगा

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal