परिसीमन बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल हुई तेज, केंद्र की मोदी सरकार को इस बार बिल पास कराने के लिए विपक्षी खेमे के कुछ दलों का समर्थन मिलने की जताई जा रही है संभावना, 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने और महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने से जुड़े ला सकती है प्रस्ताव, इस संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत है जरूरी, ऐसे में डीएमके के 22 और एनसीपी (एसपी) के 8 सांसदों का रुख माना जा रहा है बेहद अहम, वही परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- बुधवार को हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक के दौरान उनकी DMK के कुछ सांसदों से हुई थी बातचीत, मनोज कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने परिसीमन बिल पर पार्टी का रुख पूछा तो सांसदों ने कहा- कुछ शर्तों के साथ वे सरकार का समर्थन कर सकते हैं, वही DMK प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने कहा- पार्टी ने पहले वाले परिसीमन बिल का किया था विरोध, लेकिन नए बिल को देखने के बाद ही करेगी फैसला, पहले यह देखना होगा कि सरकार ने नए बिल में क्या किए हैं बदलाव और क्या इससे राज्यों के हित प्रभावित होंगे, अगर नए बिल में राज्यों की चिंताओं और उनके सुझावों को जगह दी गई होगी, तो पार्टी उस पर विचार कर सकती, DMK के समर्थन से इंडिया गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका
INDIA गठबंधन में पड़ सकती है बड़ी फूट! परिसीमन बिल पर DMK कर सकती है मोदी सरकार का समर्थन!

Delimitation Bill, DMK, Modi Government, INDIA Alliance, Congress, Parliament Special Session, Women Reservation Bill, Indian Politics









