PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

साड़ी पहनकर कांग्रेस, सूट पहनकर BJP! डीग में बति कुमारी के 3 नामांकन का अनोखा किस्सा

27 नवंबर 2026
साझा करें:
साड़ी पहनकर कांग्रेस, सूट पहनकर BJP! डीग में बति कुमारी के 3 नामांकन का अनोखा किस्सा

साड़ी पहनकर कांग्रेस, सूट पहनकर BJP! बति कुमारी के 3 नामांकन का पूरा मामला

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में देखें को मिला गजब का सियासी ड्रामा, इस सियासी ड्रामे ने सभी को किया हैरान, वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय जीतकर आईं बति कुमारी ने प्रधान पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय-तीनों श्रेणियों से नामांकन दाखिल कर चुनावी माहौल में मचा दी हलचल, बताया जा रहा है कि बति कुमारी पहले साड़ी पहनकर पहुंचीं और कांग्रेस के टिकट पर नामांकन दाखिल किया, इसके बाद सूट पहनकर दोबारा पहुंचीं और भाजपा के टिकट पर भी नामांकन भर दिया, इतना ही नहीं उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी दाखिल किया नामांकन, आखिरकार भाजपा के समर्थन से बति कुमारी ने प्रधान पद पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली,  खास बात यह रही कि बृजनगर पंचायत समिति की कुल 29 सीटों में से कांग्रेस ने 16 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा के पास 4 और निर्दलीयों के पास थीं 9 सीटें,  इसके बावजूद कांग्रेस बहुमत होने के बाद भी प्रधान पद हासिल नहीं कर सकी और बति कुमारी निर्वाचित हो गईं निर्विरोध प्रधान, इस पूरे घटनाक्रम ने बृजनगर पंचायत समिति के चुनाव को जिले की राजनीति में बना दिया चर्चा का विषय  



बति कुमारी, डीग न्यूज, बृजनगर पंचायत समिति, राजस्थान पंचायत चुनाव, प्रधान चुनाव 2026, बीजेपी, कांग्रेस, निर्दलीय प्रत्याशी, तीन नामांकन, निर्विरोध प्रधान, राजस्थान राजनीति, पंचायत समिति चुनाव, Bharatpur News, Deeg News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal