परिसीमन बिल को लेकर देश की सियासत में तेज हुई हलचल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण कानून को लागू करने से जुड़े परिसीमन विधेयक को दी गई मंजूरी, इस प्रस्ताव के तहत राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का किया गया प्रावधान, लोकसभा में हर राज्य की मौजूदा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात रखा जाएगा बरकरार, अब सरकार इस विधेयक को 30 नवंबर को लोकसभा में करेगी पेश, जबकि संसद के दूसरे चरण की बैठक 2 दिसंबर से राज्यसभा में होगी और 3 दिसंबर तक कार्यवाही चलने की है संभावना, वही कांग्रेस ने विधेयक को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई है बैठक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- इंडिया गठबंधन के दल 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे और सभी विपक्षी दलों से किया जा रहा है संपर्क, वहीं, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा- विधेयक की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही पार्टी अपना रुख करेगी तय, ऐसे में परिसीमन बिल पर सरकार को दो-तिहाई बहुमत जुटाने के लिए विपक्षी दलों और क्षेत्रीय पार्टियों के रुख पर बनी हुई है नजर
रिसीमन बिल
लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी
Delimitation Bill 2026
मोदी कैबिनेट
महिला आरक्षण कानून
लोकसभा सीटें
परिसीमन विधेयक
नरेंद्र मोदी
कांग्रेस
INDIA गठबंधन










