राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधायक अशोक चांदना सहित 12 लोगों पर मामला हुआ दर्ज, बूंदी जिले के नैनवां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, पंचायत समिति प्रधान पद के चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री और हिंडोली से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना की पुलिस अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की, प्रधान पद के नामांकन के दौरान चांदना अपनी गाड़ी ले जाना चाहते थे अंदर, लेकिन बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दी उनकी गाड़ी, जिसके बाद अशोक चांदना भड़क गए और पुलिस अधिकारियों से गाड़ी रोकने का आदेश दिखाने की करने लगे मांग, देखते ही देखते मामला गरमा गया और अशोक चांदना तथा CI के बीच शुरू हो गई तीखी नोकझोंक, इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली, बहस के दौरान CI ने यहां तक कह दिया कि एक मिनट में नौकरी छोड़ दूंगा, अशोक चांदना ने भी CI से कहा- तू कौन है? वही कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिस के बीच हुए विवाद ने अब लिया नया मोड़, पुलिस अधिकारियों से हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के मामले में हिंडोली विधायक अशोक चांदना सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया दर्ज, आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज, एफआईआर में अशोक चांदना के अलावा हंसराज गुर्जर, सद्दाम हुसैन, तुलसीराम संगोदा, आशुतोष नागर, शाहिद खान और बलराम गुर्जर के नाम भी हैं शामिल, इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधिकारी हेमराज मीणा का बयान भी आया सामने, वहीं मामले की जांच CID-CB जयपुर को भेज दी गई, नैनवां में विधायक अशोक चांदना के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद यह मामला प्रदेश की सियासत में बना चर्चा का विषय
अशोक चांदना, Ashok Chandna, Ashok Chandna FIR, अशोक चांदना केस, अशोक चांदना विवाद, बूंदी न्यूज, Bundi News, नैनवां न्यूज, Nainwa News, राजस्थान राजनीति, Rajasthan Politics, राजस्थान कांग्रेस, Rajasthan Congress, पुलिस से विवाद, राजकार्य में बाधा, SC-ST Act, CID-CB Jaipur, राजस्थान समाचार, Rajasthan News, Politalks News










