मोदी सरकार की विदेश नीति फेल, कीमत चुका रही देश की जनता- डोटासरा

govind singh dotasara

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी उठाये सवाल, आज जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा- नरेंद्र मोदी के द्वारा अमेरिका के आगे नतमस्तक होने के कारण आज पूरे देश की जनता है संकट में, कभी भारत का दोस्त रहा ईरान आज देश की फेल विदेश नीति के कारण हो चुका है दूर और देश की जनता चुका रही है इसकी कीमत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे पड़े हैं 30-40 जहाज़, लेकिन मोदी सरकार है चुप और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को करने लगी है खुश, देश और प्रदेश में LPG गैस की किल्लत है चरम पर, कमर्शियल सिलेंडर गायब, घरेलू सिलेंडरों की खुलेआम हो रही है कालाबाजारी, कारोबार और छोटे व्यवसाय हो चुके हैं ठप, लेकिन सत्ता में बैठे भाजपाई लगे हैं सिर्फ झूठे प्रचार में, भाजपा की डबल इंजन की असलियत ये है कि न संभल रही है विदेश नीति और न ही देश की बुनियादी ज़रूरतें, जनता पूछ रही है, आखिर ये संकट है किसकी नाकामी ? और कब तक मोदी सरकार की नीतिगत विफलताओं की कीमत चुकानी पड़ेगी देश को ?