चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, योगी-मायावती नहीं कर सकेंगे प्रचार

politalks news

चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती पर प्रचार पर रोक लगाने को कहा है. 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली चुनाव आयोग ये रोक योगी आदित्यनाथ के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे के लिए लागू होगी. आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने यह सख्त कदम उठाया है. इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मायावती ना ही कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे, ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा दोनों नेता किसी को इंटरव्यू भी नहीं दे पाएंगे. बता दें … Read more

यूपी में राहुल-प्रियंका गांधी ने शुरू ​की ‘न्याय यात्रा’

PoliTalks news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी की महत्वकांक्षी ‘न्याय योजना’ की शुरूआत आज उत्तरप्रदेश के आगरा से कर दी है. यह यात्रा यूपी की सभी 80 संसदीय क्षेत्रों में जाएगी और लोगों को इस योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा. योजना के तहत, गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. बता दें, न्याय योजना को कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया है. घोषणा के अनुसार, अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गरीब परिवारों को मासिक 6 हजार रुपये के हिसाब से सालाना 72 हजार रुपये खाते में … Read more

चुनाव आयोग पर क्यों लग रहे है पक्षपात के आरोप?

PoliTalks news

भारत में चुनाव आयोग की स्थापना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए गया था. भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी. चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सभी पार्टियों और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए समान मैदान उपलब्ध कराये. हालांकि चुनाव आयोग पर समय-समय पर सत्ता पक्ष की पैरवी करने के आरोप लगते रहे है. इस बार भी विभिन्न दलों ने चुनाव आयोग पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. चुनावी प्रकिया में देरी 2014 के चुनाव की प्रकिया की घोषणा चुनाव आयोग ने 5 मार्च को की थी लेकिन इस बार चुनाव … Read more

‘अगर विपक्ष को ‘अली’ पर विश्वास है तो हमें भी ‘बजरंग बली’ पर विश्वास है’

PoliTalks news

देश में लोकसभा चुनाव का रण सज चुका है. बस इंतजार है तो युद्ध की शुरूआत यानि मतदान की. पहले चरण के लिए वोट 11 अप्रैल को पड़ेंगे. पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम को चुनाव प्रभार का शोर भी थम चुका है. ऐसे में आज राजनेताओं के कुछ खास बयान आए जो दिनभर चर्चा में बने रहे. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिर बार ‘हनुमानजी’ को लेकर बयान दिया. राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी वह इस तरह का विवादित बयान दे चुके हैं. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर ‘नोट के बदले वोट’ का आरोप लगाया. ‘अगर कांग्रेस सहित सपा-बसपा को ‘अली’ पर विश्वास है तो … Read more

‘बाहर से लाएंगे, बसाएंगे और हम सोते रहेंगे’

PoliTalks News

बीजेपी ने आज दिल्ली मुख्यालय में अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया. 30 सूची घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त किए जाने का भी जि​क्र किया गया है. इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला ने जो साम्प्रदायिक बयान दिया, वह दिनभर चर्चा का विषय बना रहा. घोषणा पत्र पर ही अहमद पटेल ने निशाना साधते हुए कांग्रेस-भाजपा के घोषणा में अंतर बताया. वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का राहुल-प्रियंका पर दिया बयान छाया रहा. ‘बाहर से लाएंगे, बसाएंगे और हम सोते रहेंगे’ – फारूख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला फिर से अपनी तीखे बोल से चर्चा में हैं. बीजेपी के संकल्प पत्र में … Read more

उत्तर प्रदेश: जातिगत और सांप्रदायिक राजनीति से हाशिए पर पहुंचे वाम दल

PoliTalks news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में लेफ्ट पार्टियां (वामदल) हाशिए पर आ खड़ी हुई हैं. कभी यूपी की राजनीति का केंद्र बिन्दु रहने वाली लेफ्ट पार्टियां (वाम दल) 1991 के बाद एक सांसद तक को जिता कर दिल्ली नहीं भेज पाईं. स्थिति यह है कि आज सीपीआई के अलावा कोई यहां से लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने की स्थिति में भी नहीं हैं. सीपीआई ने तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और सात से आठ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषित करने जा रहे हैं. यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं. आजादी के बाद की बात करें तो 1957 से 1991 के बीच हुए लोकसभा चुनावों में यूपी से … Read more

प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’

PoliTalks news

लोकसभा चुनाव करीब आते ही नेताओं के तीखे बयानों की बारिश भी तेज हो चली है. आज के बयानों में भी ऐसे ही कुछ खास बयान चर्चा में रहें. सबसे अधिक चर्चा में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे जिन्होंने गांधी परिवार सहित प्रियंका गांधी के बच्चों तक पर निशाना साध दिया. मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथ ले लिया. वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के 55 पेज के चुनावी घोषणा पत्र को 55 साल की नाकामी बताया. उमर अब्दुल्ला और सेम पित्रोदा के बयान भी चर्चा में बने रहे. ‘प्रियंका गांधी वाड्रा के बच्चे भी यही बोलेंगे ‘गरीबी हटाओ’ – दिनेश शर्मा उत्तर … Read more

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद भाजपा में होंगे शामिल!

PoliTalks.news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे जितिन प्रसाद आज दिल्ली पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद के परम्परागत धौरहरा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की उम्मीदों को बल मिला है। जितिन प्रसाद की पहचान एक युवा नेता के तौर पर होती है। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में शांतिप्रिय व विकासवादी नेता के रूप में जाना जाता है। बता दें, गुरूवार को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की हरदोई, सीतापुर और मिश्रिख़ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया … Read more