चुनाव आए तो ‘महंत’ जी को याद आया ‘ब्रज’, राममंदिर के बाद मथुरा-काशी में वोट दिलाने की क्षमता

चुनाव से ठीक पहले 'महंत' जी का मिशन मथुरा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है. आखिरकार भाजपा और राज्य सरकार को मथुरा की याद आ ही गई. सियासी जानकारों का कहना है कि इसका अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था की चुनाव नजदीक आने पर अयोध्या के साथ साथ मथुरा और काशी की याद आएगी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में आयोजनों में भाग लिया और हिंदुत्व का एजेंडा साधते हुए. ब्रज क्षेत्र में मांस-मदिरा पर बैन लगा दिया. बीजेपी को मथुरा की याद आना वो भी साढ़े चार साल बाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. अयोध्या आंदोलन के समय विश्व हिंदू परिषद … Read more

यूपी चुनाव में छोटे दलों की बल्ले-बल्ले, सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए बड़ों को चाहिए छोटों का साथ

एक दांव ने बढ़ाई यूपी में छोटे दलों की डिमांड!

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनाव मुख्य रूप से तीन बड़ी पार्टियों- भाजपा, सपा और बसपा को लड़ना है लेकिन इन तीनों पार्टियों के लिए बाकी छोटी पार्टियों का बड़ा महत्व है. चुनाव से पहले राज्य की छोटी पार्टियों की मांग बढ़ गई है. असल में भाजपा ने खास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटी पार्टियों का भाव ज्यादा बढ़ा दिया. पीएम मोदी ने जुलाई में अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया तो दो ऐसे काम किए, जिससे छोटी प्रादेशिक पार्टियों का महत्व बढ़ा. पीएम मोदी ने जाति पर बहुत जोर दिया और इस बात का प्रचार कराया गया कि भाजपा ने ज्यादा … Read more

योगी मंत्रिमंडल विस्तार अगले हफ्ते, निषाद की होगी नैया पार तो जितिन को मिलेगा सत्ता का प्रसाद

निषाद-प्रसाद सहित बनेंगे 6 माननीय मंत्री

Politalks.News/Uttarpardesh. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं. पॉलिटॉक्स के पास मंत्री बनने वाले नेताओं के नाम हैं. बड़ी खबर है कि जितिन प्रसाद और संजय निषाद को मंत्री बनाया जा सकता है. बीजेपी के सूत्रों का कहना है कि, ‘अगले 5 दिनों के भीतर उत्तरप्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को राष्ट्रपति अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे और उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे. इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख़ तय हो जाएगी, सूत्रों के मुताबिक़ … Read more

‘जुबानी थप्पड़’ पर भन्नाई BJP ने उठाई ‘चप्पल’, राउत बोले- ‘अब याद आया, करवाएंगे आपका इलाज’

'जुबानी थप्पड' मसले पर महाराष्ट्र में 'महारण'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. राणे को इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि उसी दिन रात में रायगढ़ के महाड में एक अदालत ने उन्हें जमानत दे थी. अब इस पूरे मसले पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है, ‘नारायण राणे वाला मामला अब खत्म हो चुका है और जो कार्रवाई की गई, वो नियमों के आधार पर हुई.’ शिवसेना नेता राउत ने कहा, ‘सालों बाद अब उद्धव ठाकरे के चप्पल वाला बयान याद आ रहा है, वो कब और क्यों दिया गया था, वो … Read more

राजीव गांधी जयंती पर सद्भावना दिवस मना योगी सरकार ने ‘चौंकाया’, कांग्रेस बोली- ‘देर से ही सही याद आ आए’

राजीव गांधी जयंती पर योगी सरकार का 'सद्भावना दिवस'

Politalks.News/Uttarpardesh. पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता रहे राजीव गांधी का आज 77वां जन्मदिवस है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है. सरकार के आदेश पर सभी विभागों को कार्यक्रम का आयोजन हुए. अब तक कांग्रेस ही राजीव गांधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाती थी. हाल ही में राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यान चंद किए जाने के फैसले के बाद अब योगी सरकार का सद्भावना दिवस मनाने का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है. खेल रत्न का नाम बदलने पर सीएम योगी पीएम को बधाई दी थी. क्या था … Read more

कसा कानूनी शिकंजा तो बदले सपा सांसद के सुर, योगी बोले- ‘बेशर्मी से कर रहे तालिबान का समर्थन’

तालिबान की तारीफ कर बुरे फंसे सपा सांसद

Poiltalks.News/Uttarpardesh. अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो गया है और उस पर भारत में भी राजनीति तेज हो गई है. मंगलवार को संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए कहा था कि, ‘उन्होंने अपने देश को आजाद कराया है. ऐसा बयान देने पर अब उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज हो गया है. तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे की तुलना भारत की आजादी की लड़ाई से करने वाले संभल से सपा सांसद फंस गए हैं. संभल की सदर कोतवाली में भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल की तहरीर पर सपा सांसद बर्क़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हांलाकि कानूनी … Read more

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

सपाई पहुंचे बैलगाड़ी से तो कांग्रेसी लाए रिक्शा-ठेला साथ

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तर प्रदेश में विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित हो गई. सत्र की शुरुआत से पहले विपक्ष ने अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी के विधायकों ने महंगाई, कानून व्यवस्था, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर विधानसभा के अंदर धरना प्रदर्शन किया. समाजवादी पार्टी विधायक ने कहा- ‘हम लोग यहां बेरोज़गारी, नौजवानों के साथ अत्याचार, किसानों का उत्पीड़न और आजम खान पर फर्जी मुकदमों का विरोध कर रहे हैं’ सपाई बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे गन्ना यूपी सरकार पर विपक्ष हमलावर है. अनूठा विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक बैलगाड़ी … Read more

यूपी में उफनती नदियों ने 24 जिलों को घेरा, मोर्चे पर उतरे योगी ने राजस्थान, हरियाणा और एमपी पर फोड़ा ठीकरा

यूपी में उफनती नदियों ने 24 जिलों को घेरा

Politalks.News/Uttarpardesh. उत्तरप्रदेश की उफनती नदियों ने 24 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है. गर्मियों में बूंद-बूंद को तरसने वाला बुंदेलखंड अब बाढ़ की तबाही झेल रहा है. मिर्जापुर और प्रयागराज में जिंदगी सैलाब की कैद में है. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के साथ ही इसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं. 8 तारीख से ही गंगा और यमुना दोनों नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रिहायशी इलाकों में गंगा का पानी भरने से लोग दाने दाने को मोहताज हो गए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वे … Read more

उज्जवला योजना 2.0 के सहारे होगी उत्तप्रदेश की चुनावी वैतरणी पार, कांग्रेस ने बताया ‘ढकोसला’

उज्जवला योजना 2.0 के सहारे होगी उत्तप्रदेश की चुनावी वैतरणी पार

Politalks.news/UjjawalaYojana2.0: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले भाजपा अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आ रही है. बीजेपी सरकार योजनाओं के सहारे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव फतह करने की योजना बना रही है. जहां देश भर में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल समेत रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है. सरकार इन मसलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उज्जवला योजना 2.0 का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान उत्तरप्रदेश के महोबा में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने गरीब लोगों को LPG कनेक्शन सौंपकर उज्जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ … Read more

क्या है राजभर के दिल में ‘राज’, बीजेपी और योगी पर बरसे तो अखिलेश के शान में पढ़े कसीदे

क्या है राजभर के दिल में 'राज'

Politalks.news/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने यूपी फतेह करने के लिए कमर कस ली है. अब विधानसभा चुनाव में महज 6 महीनों का समय बचा है. ऐसे में सभी सियासी दलों की ओर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर साइकिल यात्रा निकाल चुनावी शंखनाद किया और 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया. तो वहीं बीजेपी ने अखिलेश के इन दांवो को खोखला बताया. अब इसी कड़ी में यूपी चुनाव में हूंकार भर रही रही सुभासपा के अध्यक्ष सुहेलदेव सिंह ने एक नया राग अलाप … Read more